Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

राधाकृष्ण नर्सिंग कालेज की मान्यता को लेकर विधार्थियो को भविष्य की चिंता संचालको के झूठे आश्वाशन की जांच की मांग

0 363

सेंधवा (नरेंद्र तिवारी ) सेंधवा शहर के निवाली रोड स्थित राधाकृष्ण नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने एसडीएम सेंधवा एवं पानसेमल को ज्ञापन देकर कालेज की (suitability) उपयुक्तता को लेकर शंका जाहिर करते हुए अन्य महाविद्यालय मे स्थानातरित किये जाने की मांग की है। उन्होंने कॉलेज के प्रबंधको पर झूठा आश्वाषण देने का आरोप लगाया है।
इन विधार्थियो ने बताया की हमने वर्ष 2020 मे प्रवेश लिया था उस समय कॉलेज प्रबंधन ने बताया की कॉलेज सुटेबल है तथा Inc द्वारा मान्यता प्राप्त है। हमारा प्रवेश स्कालरशीप के आधार पर 2020-21 मे हुआ था। 2021-22 मे कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों से कहा की तुम्हारी स्कालरशीप लिंक अभी जारी नहीं हुई है कुछ समय मे हो जाएगी, किन्तु आज दिंनाक तक स्कालर नहीं मिली तथा कॉलेज प्रबंधन ने कोई ठोस कार्यवाही नहीं की है।
विधार्थियो ने अपने ज्ञापन मे उल्लेख किया की 2022-23 मे कॉलेज की जांच मे यह पाया गया की उक्त कॉलेज फर्जी है। इसके बाद हमें लगातार बताया गया की अन सुटेबल कॉलेज का बंद हुआ स्कालरशीप लिंक ओपन किया जाएगा। छात्रों ने आरोप लगाया की प्रवेश के समय भी कॉलेज सुटेबल नहीं था किन्तु कॉलेज संचालको द्वारा लगातार दिए जाने वाले आश्वाशन के कारण हमने अपने पढ़ाई जारी रखी। इन छात्रों ने एसडीएम सेंधवा, एसडीएम पानसेमल को उक्त ज्ञापन देकर मान्यता प्राप्त नर्सिंग कॉलेज मे स्थानातंरित किए जाने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर बड़वानी, विधायक सेंधवा एवं पानसेमल तथा मध्यप्रदेश आयुविज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर को भी भेजी है। ज्ञापन देने के दौरान विजय डावर, अमन मोरे, शकुंतला गोले, लक्ष्मी डूडवे, प्रवीन तरोले, राजकुमारी आर्य तथा अन्य विद्यार्थी उपस्थित थै।

Leave A Reply

Your email address will not be published.