Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में श्रद्धालुओं क... जुलवानिया से ओंकारेश्वर तक निकली पैदल कांवड़ यात्रा, कसरावद में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत ग्राम केलपानी से ओंकारेश्वर तक 200 ग्रामीणों की पैदल यात्रा, विधायक मोंटू सोलंकी ने जयघोष के साथ किय... थाना सेंधवा शहर पुलिस ने ऑनलाइन पटाखों के नाम पर ₹50,000 की ठगी करने वाले 02 साइबर ठगो को इंदौर से क... स्टार एग्री की रिपोर्ट के बाद खंडेलवाल बन्धुओ की शिकायत अधिवक्ता विमला शर्मा महामडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा चांदी व्यापारी से लूटे गए एक करोड़ 28 लाख के आभूषण बरामद कर 48 घंटे बाद ही ... जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों एवं सेंधवा विधायक श्री मोंटू सोलंकी ने सीईओ द्वारा आरोप-पत्र का जवाब नह... भागवत आयोजन का आरम्भ निकली शोभायात्रा 

चोपड़ा से वरला 32 कि.मी. 2 लेन सड़क निर्माण की मांग, जन सघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सौंपकर की तुरंत निर्माण की मांग

0 179

बड़वानी (नरेंद्र तिवारी) महाराष्ट्र-एमपी सीमा से लगे आदिवासी क्षेत्र के विकास और आवागमन को बेहतर बनाने के लिए जन संघर्ष समिति, वरला ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपकर महाराष्ट्र शासन से चोपड़ा से वरला तक 32 कि.मी. 2 लेन सड़क निर्माण कराने का आग्रह किया है।

समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे ने बताया कि वर्तमान में सैंधवा से वरला तक 2 लेन सड़क बनी हुई है। यदि चोपड़ा से वरला एमपी सीमा तक भी 2 लेन सड़क बन जाती है तो महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश के सीमावर्ती आदिवासी और पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

*सड़क बनने से क्षेत्र को ये लाभ होंगे:*
– *दूरी में कमी:* इंदौर से जलगांव की दूरी लगभग 25 कि.मी. कम हो जाएगी।
– *12 महीने आवागमन:* बरसात में बंद होने वाली समस्या दूर होगी। रात-दिन, बारह महीने बस सेवा और भारी वाहनों का आवागमन सुचारू होगा।
– *क्षेत्र का समुचित विकास:* वरला, पुलिस थाना एवं तहसील मुख्यालय महाराष्ट्र सीमा पर बसा है। सड़क बनने से महाराष्ट्र के हिवरखेडा, खामखेडा, सत्रासने, चौगांव, चिचाला, हिंगोना तथा एमपी के वरला, बलवाड़ी, खारिया, बाखरली, मोहनपडावा, कोलकी आदि गांवों के निवासियों को सीधी सुविधा मिलेगी।
– *रेल सुविधा में आसानी:* अभी जलगांव-भुसावल क्षेत्र के लोगों को रेलवे जंक्शन के लिए भुसावल जाना पड़ता है। नई सड़क से यह समस्या दूर होगी।

श्री पांडे ने कहा कि उच्च सड़क के अभाव में यह सीमावर्ती आदिवासी क्षेत्र विकास से पिछड़ा हुआ है। इसलिए चोपड़ा से वरला वाया चिचाला, हिंगोना 32 कि.मी. 2 लेन सड़क का निर्माण कराना अत्यंत आवश्यक है।

जन संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वे महाराष्ट्र शासन से समन्वय कर इस सड़क निर्माण का प्रस्ताव पास कराएं। ज्ञापन की प्रतिलिपि इंदौर संभागायुक्त और बड़वानी कलेक्टर को भी भेजी गई है।
जन संघर्ष समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे, प्रदीप चौरसिया, विट्ठल पाटिल, रूपेश जैन, किशोर राठौड़, वासुदेव अन्ना, नैनसिंग सिंह राठौड़, भैया प्रजापत, सुनील प्रजापत आदि शामिल ह

Leave A Reply

Your email address will not be published.