Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विपक्ष के नेता करेंगे गेरूघाटी में विधायक जन सम्पर्क कार्यालय का उदघाटन

0 268

सेंधवा (नरेंद्र तिवारी ) विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गेरूघाटी में आदिवासी अधिकार सम्मेलन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंधार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे तथा जनसंपर्क विधायक कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन उपरांत दोनों नेता विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
यह सम्मेलन सेंधवा विधानसभा की पिछड़ी एवं वर्षों से उपेक्षित वरला तहसील के आदिवासी समाज को उनके संवैधानिक हक-अधिकार, सम्मान और समान विकास दिलाने की निर्णायक लड़ाई का सशक्त मंच है। वर्षों से बुनियादी सुविधाओं से वंचित आदिवासी अंचल की आवाज़ को मजबूती देने और शासन-प्रशासन तक उनकी पीड़ा पहुँचाने के उद्देश्य से इस सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
जनसभा में प्रमुख रूप से वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत 8000 से अधिक लंबित वन अधिकार पट्टों का मुद्दा उठाया जाएगा। इन पट्टों के अभाव में हजारों आदिवासी परिवार आज भी अपने वैधानिक और संवैधानिक अधिकारों से वंचित हैं।
इसके साथ ही वरला तहसील में नर्मदा जल योजना का लाभ नहीं पहुँच पाना भी जनसभा का प्रमुख विषय रहेगा। वर्तमान में नर्मदा जल योजना का लाभ केवल 67 ग्रामों तक सीमित है, जबकि बड़ी संख्या में आदिवासी ग्राम आज भी नर्मदा के पवित्र जल से वंचित हैं, जो गंभीर अन्याय और भेदभाव का प्रतीक है।
सम्मेलन में किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य न मिलना, बढ़ती लागत के बावजूद समर्थन मूल्य का लाभ न मिलना, आर्थिक शोषण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी, बेरोजगारी के कारण बढ़ता पलायन तथा मनरेगा मजदूरों को 8–9 माह तक मजदूरी का भुगतान नहीं होने जैसे ज्वलंत मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए जाएंगे।
इस सम्मेलन के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया जाएगा कि आदिवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई अब केवल मांग नहीं, बल्कि सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती और प्रतिबद्धता के साथ लड़ी जाएगी।
यह आयोजन सेंधवा विधायक श्री मोंटू सोलंकी जी के नेतृत्व में वरला तहसील का अब तक का सबसे बड़ा एवं ऐतिहासिक राजनीतिक कार्यक्रम है। इससे पूर्व इस क्षेत्र में न तो इस स्तर का कोई जनआंदोलन हुआ है और न ही प्रदेश स्तर के बड़े नेताओं की इतनी प्रभावी उपस्थिति रही है। यह सम्मेलन आदिवासी समाज के स्वाभिमान, अधिकार और समग्र विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
क्षेत्रवासियों में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह है तथा बड़ी संख्या में जनभागीदारी की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.