Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

सहायक आयुक्त ने किया राजनगाँव के प्राथमिक शिक्षक को निलंबित

0 225

सहायक आयुक्त ने किया राजनगाँव के प्राथमिक शिक्षक को निलंबित

बड़वानी। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड सेंधवा द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार प्राचार्य, शासकीय कन्या उमावि बलवाडी एवं जनशिक्षक के द्वारा 17 सितम्बर को दोपहर 12.00 बजे शासकीय प्राथमिक विद्यालय राजन गाँव विकासखण्ड सेंधवा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गाँव के पटेल, पालकों एवं बच्चों के द्वारा बताया गया कि शाला में पदस्थ श्री सुरेश डावर प्राथमिक शिक्षक, नियमित रूप से शाला में नही आते है एवं अध्यापन कार्य नही कराते है तथा कभी-कभी शाला में शराब पीकर भी आते है।
प्रतिवेदन के आधार पर श्री सुरेश डावर प्राथमिक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक विद्यालय राजन गाँव विकासखण्ड सेंधवा को म०प्र० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया तथा इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी विकास खण्ड पाटी नियत किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.