राष्ट्रीय राजमार्ग 3 पर रू 209 करोड़ की लागत से निर्मित बाकानेर घाट निर्माण में गभीर किस्म की अनियमितता-अधिवक्ता बीएल जैन
राष्ट्रीय राजमार्ग 3 पर रू 209 करोड़ की लागत से निर्मित बाकानेर घाट निर्माण में गभीर किस्म की अनियमितता-अधिवक्ता बीएल जैन
बाकानेर घाट 8.8 किमी में सड़क बदहाल दुर्घटनाएं भी नहीं रुकी
सेंधवा (नरेंद्र तिवारी ) रूपये 209 करोड़ की लागत से निर्मित 8.8 किमी.सड़क मात्र 6 माह में गड्डो में तब्दील, परिणाम दुर्घटनाओं में लोगो के जान की बली, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी मौन, केन्दीय मंत्री नितिन गडकरी की घोषणाओ पर प्रश्न चिन्ह ? प्रधानमंत्रीजी की विकास वाली मंशा पर अधिकारी भारी ? आम जनता परेशान, केन्द्र शासन की छवि धुमिल। क्या आम जनता की समस्या का निराकरण होगा ?
ये सारे प्रश्न राष्ट्रीय राजमार्ग क्रं. 03 के म.प्र. स्थित राऊ-खलघाट सेक्सन के मध्य बाकानेर घाट सेक्शन में 209 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित 8.8 कि.मी. मार्ग के निर्माण में हुई गंभीर किस्म की अनियमिताओ को लेकर उत्पन्न हुवे है। इस मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता बी.एल.जैन ने प्रधानमंत्री एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं सचिव सड़क एवं परिवहन मंत्रालय को प्रेषित करते हुवे उन्हे अवगत कराया है कि उक्त 77 कि.मी.हिस्से पर बीओटी योजनान्तर्गत फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य किया जाकर अगस्त 2009 से टोल की वसुली प्रारम्भ की गई है। इस मार्ग पर भेरूघाट एवं बाकानेर घाट का लगभग 9 किमी. का हिस्से का जब निर्माण किया गया तो तकनीकी खामी के कारण गणेश घाट की ग्रेडियन्ट (ढलान) 6 मीटर रखी गई अर्थात् 100 मीटर की सड़क पर 6 मीटर की ढलान है वो बहुत ज्यादा होने के कारण वाहनो के ब्रेक यहां आकर फेल हो जाते है एवं ब्रेक आपस में चिपक जाते है तथा क्लच प्लेट भी खराब हो जाती है इस कारण अगस्त 2009 से 2024 तक 3000 से अधिक दुर्घटनाओं में 450 से अधिक लोगो की मृत्यु हो चुकी है एवं सैकड़ो व्यक्ति दुर्घटना में अपने अंग भंग करवा चुके है।
