Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी के 3 अंतरराज्यीय आरोपी वरला से गिरफ्तार, ₹20 लाख का सोना बरामद वरला के ग्राम चिखली अवैध शराब बनाने की साजिश नाकाम, 936 लीटर जहरीली स्प्रिट के साथ आरोपी गिरफ्तार किसानों के खेतों से मोटर पंप चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश; सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 2 आरोपियों को दबो... बोलेरो पीकप और 222 पेटी बीयर लूट कांड का पर्दाफास  अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र नरेडी 12 मतों से विजय हुए रिद्धि सिद्धि कोटेक्स के गोपाल अग्रवाल को भारत सरकार के वित्तमंत्री ने किया सम्मानित ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी वरला में मध्य रात्रि घर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने बुजुर्ग महिला से की मारपीट 

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष ने निवाली में किया छात्रावास भवन का शिलान्यास

0 276

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष ने निवाली में किया छात्रावास भवन का शिलान्यास

बड़वानी (नरेंद्र तिवारी ) कस्तूरबा गांधी नेशनल ट्रस्ट के निवाली आश्रम स्थित प्रांगण में 220 लड़कियों के लिए एक अत्याधुनिक सर्व सुविधायुक्त छात्रावास भवन का शिलान्यास राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि इस छात्रावास को बनाने के लिए सारा संसाधन एसबीआई फाउंडेशन के द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे क्षेत्र की बालिकाओं को बेहतर शिक्षा प्राप्त होकर बेटियां अपने देश, प्रदेश एवं माता-पिता का नाम रोशन करेगी।
इस समारोह में रविद्र आर पाटिल, महाप्रबंधक (आरक्षण सेल) भी शामिल थे और उन्होंने कहा कि एसबीआई हमेशा से समाज के वंचित समुदाय को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए प्रयत्नरत रहा है और छात्रावास का निर्माण भी उसी कड़ी का एक हिस्सा है।
समारोह में बोलते हुए एसबीआई फाउंडेशन के प्रेसिडेंट जगरनाथ साहू ने कहा की उनकी संस्था हमेशा ही समाज में हाशिये पर रह रहे लोगों के साथ खड़ी है और उनका मानना है की शिक्षा में निवेश किसी भी समाज के बेहतर भविष्य में निवेश है। एसबीआई, इंदौर में पदस्थापित उपमहाप्रबंधक बिजय कुमार शामल ने विश्वास जताया की इस कदम से इस क्षेत्र में छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। इस छात्रावास को बनाने की ज़िम्मेदारी ऐडेंट सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइज़ेशन को दी गई है जो शिक्षा की क्षेत्र में पिछले पच्चीस सालों से काम कर रही है। ऐडेंट के डायरेक्टर कुमार रणबीर ने यह उम्मीद ज़ाहिर की इस छात्रावास के बन जाने से छात्राओं के बीच एक नया उत्साह और जोश पैदा होगा जो उनकी शिक्षा को भी बहुत गहरे स्तर पर प्रभावित कर उसे नयी उचाइयों तक ले जाएगा। कस्तूरबा गांधी नेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष करुणाकरण त्रिवेदी ने एसबीआई फाउंडेशन को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस छात्रावास के बन जाने से छात्राओं को अपनी शिक्षा जारी रखने में सहायता मिलेगी और वह अपने सपनों को साकार कर समाज के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगी।

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

संस्था की और से बोलते हुए निर्देशिका सुश्री पुष्पा सिन्हा ने कहा उनका विश्वास है की इस भवन के निर्माण से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। इस कार्यक्रम का सबसे आकर्षक पहलू रहा छात्रावास कीं छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम जहां उन्होंने अपने मोहक नृत्य और संगीत से उपस्थित सारे लोगों का मन मोह लिया। लोगों ने करतल ध्वनि से कार्यक्रम का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में एसबीआई फाउंडेशन की ओर से इस्पिता चौधरी, प्रवीण कुमार भी शामिल हुए। इस अवसर पर निवाली विकासखंड शिक्षा अधिकारी पीसी शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता कन्हैया सिसोदिया, पार्षद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश सोनी सहित भूतपूर्व छात्र संगठन सुमित्रा वास्केल, सीता कनोजे, सेवंती डाबर सहित हजारों बालक बालिकाओं एवं पालक उपस्थित थे।
इस अवसर पर एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया जिसे एक दिव्यांग शिक्षक चतरसिंह गहलोत ने “जियो तो ऐसे जियो” जैसी मार्मिक किताब लिखी, जिसका विमोचन कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों ने किया। उक्त कार्यक्रम का संचालन आश्रम के राजकमल नायक ने किया व आभार एडिट सामाजिक संस्था के रणवीरसिंह ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.