Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

तेन्दुए के हमले में मृतिका के परिजन को दी गई 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

0 99

तेन्दुए के हमले में मृतिका के परिजन को दी गई 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

ग्राम लिम्बई में तेन्दुए को ट्रेक्विलाइज कर पिंजरे में पकडा जायेगा

बड़वानी (नरेंद्र तिवारी) कलेक्टर जयति सिंह के निर्देशन में बड़वानी जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम लिंबई में वन विभाग द्वारा हमलावर तेंदुए को पकड़ने के लिए वनमण्डल के लगभग 100 वन स्टाफ द्वारा ड्रोन के माध्यम से कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जिसमें 25-25 का दल बनाकर घटनास्थल के चारों ओर सर्चिग कार्य किया जा रहा है।
बड़वानी वनमंडल अधिकारी आशीष बंसोड ने बताया कि कल घटना की सूचना मिलते ही विभाग द्वारा ग्राम लिम्बई में पहुंचकर मृतिका के घर जाकर परिवार वालो से चर्चा की एवं घटना स्थल का निरीक्षण करने पर तेन्दुए के पंजे के निशान पाये गये है।आज रविवार को दोपहर लगभग 3 से 4 बजे तेन्दुआ द्वारा एक बकरी का शिकार भी किया गया है।

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{“transform”:1},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:true,”containsFTESticker”:false}

ग्राम लिम्बई एवं इंद्रपुर में वन्यजीव तेन्दुआ से ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु आसपास के क्षेत्रों में इन्दौर, खण्डवा के रेस्क्युदल, वन मण्डल स्तरीय रेस्क्यू दल तथा वन अमले द्वारा लगातार सर्चिग कार्य किया जा रहा है, साथ ही आसपास के क्षेत्रों में मुनादी कर ग्रामीणों को वन्यजीव तेन्दुए से सर्तक रहने व रात्रि में घर के खिड़की दरवाजे बंद करके सोने, खुले में शौच नही जाने, खेतों एवं जंगल की ओर अकेले भ्रमण नहीं करने, वन्यजीव संभावित क्षेत्र में मवेशीयों को लेकर नहीं जाने तथा बच्चों कों शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलने की समझाईश दी गई है साथ ही ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु तेन्दुए को ट्रेक्विलाइज कर पकड़ने लिए सतपुड़ा टाईगर रिजर्व का दल बुलाया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर वन विभाग द्वारा मृतिका के परिजन को आठ लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर भुगतान कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.