सेंधवा शहर थाना पुलिस तकनिकी साक्ष्य से आरोपियों तक पहुंची।
सेंधवा। शहर थाना पुलिस ने बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए टीम का गठन किया। टीम द्वारा बाईक चोरी की घटनाओं को बारीकी से खंगाला और तकनीक साक्ष्य के आधार पर बाग टांडा गैंग के आरोपियों को पकड़ा जिनसे तीन चोरी गयी बाईक जप्त की गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 26 जुलाई को फरियादी ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट किया की दिनांक 22.07.2025 को फरियादी की लाल काले रंग की टीवीएस अपाचे मोटर साइकल क्रमांक MP46/ZG/1972 को वरला रोड़ सेंधवा से कोई अज्ञात बदमाश मोटर साइकल चोरी करके ले गया जिस पर थाना सेंधवा शहर पर अपराध क्रमांक 288/2025 धारा 303(2) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक बड़वानी जगदीश डावर के द्वारा बढ़ती हुई चोरी पर नियंत्रण रखने हेतु संपूर्ण बड़वानी में ऑपरेशन “हवालात चलाया” जा रहा है जिसके तहत आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिले के समस्त थाना प्रभारीगण को निर्देशित किया गया है।
थाना प्रभारी सेंधवा शहर निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा शहर में हुई मोटर साइकल चोरी की घटनाओं में रोकथाम एवं पतारसी कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक टीम गठित की गई। जिसमें टीम को घटना स्थल के आसपास तकनीकी साक्ष्य मिलने पर पुलिस अधीक्षक बड़वानी जगदीश डावर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बड़वानी धीरज बब्बर एवं एसडीओपी अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में टीम को निर्देशित किया गया।
शहर थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन के नेतृत्व में टीम द्वारा वरला रोड़ सेंधवा से TVS अपाचे मोटर साइकल चोरी होने के संबंध में तकनिकी साक्ष्यों का संकलन कर आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। तकनिकी साक्ष्य से प्राप्त जानकारी के आधार पर उक्त मोटर साइकल चोरी के आरोपी बाग टांडा जिला धार का होना पाए गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन की टीम द्वारा बाग टांडा गैंग के आरोपियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आरोपी राजू पिता कमरू बघेल उम्र 35 साल निवासी ग्राम झाई थाना टांडा जिला धार एवं राहुल पिता सूमा सोलंकी उम्र 38 साल निवासी ग्राम थाना डेम PS बाग जिला धार को गिरफ्तार कर आरोपियों की निशादेही पर वरला रोड़ सेंधवा से चोरी गई TVS अपाचे मोटर साइकल तथा अन्य दो सीडी DELUXE तथा पेशन प्रो मोटर साइकल जप्त कर आरोपियों को माननीय न्यायालय सेंधवा में पेश कर उपजैल सेंधवा भेजा गया।
शहर थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से विस्तृत पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा सेंधवा से मोटर साइकल चोरी करना, घुसगांव महाराष्ट्र से नकबजनी (घर फोड़ी) व मोटर साइकल चोरी की अलग अलग घटनाओं को अंजाम दिया गया । संबंधित पुलिस को इसकी सूचना दी गई। गिरफ्तार आरोपी अंतर्राज्यीय बाग टांडा गैंग के सक्रिय बदमाश है जिनको जेल भेजा गया।
शहर थाना पुलिस को प्राप्त सफलता में निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, उपनिरीक्षक स्वदेश कुमरावत, ASI संजय पाटीदार, कैलाशसिंह चौहान, HC 429 इशराम चौहान, आर.591 नीरज डांगरे, आर.187 गेंदिया डावर तथा उपनिरीक्षक रितेश खत्री, प्रआर.180 योगेश पाटिल, आर.अर्जुन नरगावे, आर.माडिया डावर तथा समस्त थाना सेंधवा शहर एवं सायबर सेल बड़वानी पुलिस की भूमिका रही।