Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी के 3 अंतरराज्यीय आरोपी वरला से गिरफ्तार, ₹20 लाख का सोना बरामद वरला के ग्राम चिखली अवैध शराब बनाने की साजिश नाकाम, 936 लीटर जहरीली स्प्रिट के साथ आरोपी गिरफ्तार किसानों के खेतों से मोटर पंप चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश; सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 2 आरोपियों को दबो... बोलेरो पीकप और 222 पेटी बीयर लूट कांड का पर्दाफास  अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र नरेडी 12 मतों से विजय हुए रिद्धि सिद्धि कोटेक्स के गोपाल अग्रवाल को भारत सरकार के वित्तमंत्री ने किया सम्मानित ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी वरला में मध्य रात्रि घर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने बुजुर्ग महिला से की मारपीट 

दुष्ट प्रवृति वाले को ठीक करने हेतु गांव गांव में हनुमंत शक्ति जगाना होगा- सुश्री गीता कुमारी

0 231

दुष्ट प्रवृति वाले को ठीक करने हेतु गांव गांव में हनुमंत शक्ति जगाना होगा- सुश्री गीता कुमारी

सेंधवा (न्यूज करंट ) एकल अभियान ओर श्री हरि कथा सत्संग समिति के तत्वाधान में किले की अंदर मंडी शेड प्रांगण में कथा के अंतिम दिवस हनुमत चरित्र एवं विभीषण शरणागति राम राज्य तक कथा हुई। हनुमत चरित्र को व्याख्यान करते हुए व्यास सुश्री गीता कुमारी कहती है हनुमान जी चाहते लंका दहन के साथ साथ रावण को संहार कर सीता माता को वापस ले आते परन्तु प्रभु सिर्फ पता लगाने को ही बोले थे।
अतः हनुमान जी अपने बल,बुद्धि से माता जी का पता भी लगाए और सभी राक्षसों को शक्ति का भी पता लगाया और माता जानकी का संदेश प्रभु श्री राम को दिया।
विभीषण जी रावण के भाई थे, परंतु वो सत्य मार्ग पर थे, रावण ने विभीषण को अपमानित कर भगा देता है। राम जी विभीषण को अपनाते है और उसी समय लंका पति से संबोधन भी करते।
रावण का अंत का भेद विभीषण से ही राम जी को मिलता।
और अंततः रावण मारा जाता है ।
और राम राज्य की स्थापना होती है।
वर्तमान समय में भी हनुमान की आवश्यकता है,
तब जाके भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा।
और राम राज्य की कल्पना साकार होगी।
इस कार्य के लिए एकल अभियान के 8000 सेवावर्ती हनुमान ही है,जिसमे से 1400 व्यास कथाकार है जो सुदूर वनवासी ग्रामीण क्षेत्र सत्संग व कथा के माध्यम से देव भक्ति से देश भक्ति का जगाने का,संस्कारित समाज,समरस समाज,व्यसन मुक्त समाज तथा संगठित व सशक्त समाज निर्माण का कार्य कर रहे है।
प्रत्येक ग्राम में जा कर सत्संग और कथा के माध्यम से हनुमत शक्ति जगाना और प्रति गांव 100 हनुमान परिवार बनाने का लक्ष्य है।
इस दिशा में एकल अभियान मां भारती के रक्षार्थ संकल्पित है।
इस सप्तदिवसीय श्री राम कथा में सेंधवा नगर से सम्माननीय 100 प्रबुद्ध जन आ कर व्यासपीठ का पूजन किए।
आज भी हर नगर,ग्राम में छुआ छूत,ऊंच नीच का भेद भाव से लोग भरे पड़े है ऐसी स्थिति में एक वनवासी कथाकार का इतना सम्मान हुआ तो वो है एकल अभियान के संकल्पनाएं।
निश्चित ही हम सभी राम जी के सेना के सैनिक बन कर देश में राम राज्य लायेंगे।
सात दिवसीय श्रीराम कथा को दिव्य और भव्य बनाने में एकल अभियान ओर श्री हरिकथा सत्संग समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।एकल अभियान अंचल सेंधवा के अध्यक्ष गोपाल तायल ने श्री राम कथा के सहयोग करने वाले सभी भामाशाहों का अभिनंदन किया साथ ही सभी प्रशासनिक अमले का कथा में सहयोग देने के लिए आभार माना। कांता दिव्यांग सेवा ट्रस्ट ओझर के बच्चों ने भी गीता किशोरी का स्वागत किया आज सेंधवा निवासी राष्ट्रीय कथाकार पंडित ललित जी नागर ने भी गीता किशोरी का स्वागत किया 7 दिनों तक श्री रामकथा का सफल संचालन डॉ प्रतीक चोपड़ा ने किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.