Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में श्रद्धालुओं क... जुलवानिया से ओंकारेश्वर तक निकली पैदल कांवड़ यात्रा, कसरावद में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत ग्राम केलपानी से ओंकारेश्वर तक 200 ग्रामीणों की पैदल यात्रा, विधायक मोंटू सोलंकी ने जयघोष के साथ किय... थाना सेंधवा शहर पुलिस ने ऑनलाइन पटाखों के नाम पर ₹50,000 की ठगी करने वाले 02 साइबर ठगो को इंदौर से क... स्टार एग्री की रिपोर्ट के बाद खंडेलवाल बन्धुओ की शिकायत अधिवक्ता विमला शर्मा महामडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा चांदी व्यापारी से लूटे गए एक करोड़ 28 लाख के आभूषण बरामद कर 48 घंटे बाद ही ... जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों एवं सेंधवा विधायक श्री मोंटू सोलंकी ने सीईओ द्वारा आरोप-पत्र का जवाब नह... भागवत आयोजन का आरम्भ निकली शोभायात्रा 

अवैध शराब के तस्करो से पुलिस आबकारी की मिलीभगत-रैलाश सेनानी

0 520

अवैध शराब के तस्करो से पुलिस आबकारी की मिलीभगत-रैलाश सेनानी

ग्राम कामोद में ग्रामीणों ने पकड़ी अवैध शराब घंटो तक नहीं पहुंची पुलिस

सेंधवा (नरेंद्र तिवारी ) क्षेत्र में अवैध शराब तस्करो से पुलिस की मिलीभगत दिखाई देती है शराब माफिया अपने काम को बेखौप अंजाम देते है, पुलिस और आबकारी उन्हें नजरअंदाज करते रहते है। यह आरोप पुलिस और आबकारी विभाग पर भाजपा अनुसूचित जन जाति मोर्चा के बड़वानी जिला अध्यक्ष रैलाश सेनानी ने लगाया, उन्होंने बताया मै शनिवार शाम ग्राम कामोद ‘चा’ में कावड़ यात्रा के बारे में बैठक हेतु गया था बैठक के दौरान ग्रामीणों ने ग्राम कामोद में चाचरिया रोड पर एक व्यक्ति को दो पेटी से अधिक शराब ले जाते पकड़ा, ग्रामीणों ने मुझे बताया तो मैंने आबकारी विभाग के सेंधवा स्थित अधिकारी को 8 बजे मोबाईल लगाया फिर 8:15 बजे चाचारिया चौकी प्रभारी संजय शर्मा को मोबाईल लगाया दोनों ने स्टॉफ की कमी दर्शा कर मौक़े पर तत्काल आने या किसी को भेजनें में असमर्थता जाहिर की और आए नहीं। एक दो घंटे बाद ग्रामीण अपने घर चले गए। शराब वहां से गायब कर दी गयी। देर रात चौकी प्रभारी संजय शर्मा कामोद पहुँचे तो उन्हें उक्त शराब और आरोपी नहीं मिले। रैलाश सेनानी ने बताया की एक और पुलिस नशे के विरुद्ध अभियान चला रही है दूसरी और स्टॉफ की कमी का हवाला देकर ग्रामीणों द्वारा पकड़ी अवैध शराब पर कोई कार्यवाही नहीं करना मिली भगत की और इशारा करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.