Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी के 3 अंतरराज्यीय आरोपी वरला से गिरफ्तार, ₹20 लाख का सोना बरामद वरला के ग्राम चिखली अवैध शराब बनाने की साजिश नाकाम, 936 लीटर जहरीली स्प्रिट के साथ आरोपी गिरफ्तार किसानों के खेतों से मोटर पंप चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश; सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 2 आरोपियों को दबो... बोलेरो पीकप और 222 पेटी बीयर लूट कांड का पर्दाफास  अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र नरेडी 12 मतों से विजय हुए रिद्धि सिद्धि कोटेक्स के गोपाल अग्रवाल को भारत सरकार के वित्तमंत्री ने किया सम्मानित ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी वरला में मध्य रात्रि घर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने बुजुर्ग महिला से की मारपीट 

“नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

0 140

विद्यार्थियों को शॉर्ट फिल्म दिखाकर किया गया प्रेरित

बड़वानी (नरेंद्र तिवारी )मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 15 से 30 जुलाई 2025 तक “नशे से दूरी है जरूरी” विषय पर जिले में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का नेतृत्व जिला बड़वानी में पुलिस अधीक्षक बड़वानी जगदीश डावर (भा.पु.से.) द्वारा किया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 16 जुलाई 2025 को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा स्कूलों व कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों के बीच विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से एक प्रेरक शॉर्ट फिल्म दिखाई गई, जिसमें नशे की लत से व्यक्ति, परिवार और समाज पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया गया।
इन कार्यक्रमों का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर, एसडीओपी बड़वानी, एसडीओपी राजपुर, तथा एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। अभियान के प्रमुख उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना, समाज में नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता का निर्माण, सामूहिक प्रयासों से नशा मुक्त वातावरण की स्थापना करना है।
विद्यार्थियों ने नशे के विरुद्ध यह संदेश ग्रहण किया कि “नशा छोड़ो – जीवन जोड़ो”, और संकल्प लिया कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहेंगे तथा दूसरों को भी जागरूक करेंगे।

बड़वानी पुलिस जिलेवासियों से अपील करती है कि—
✅ नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इससे दूर रहने हेतु प्रेरित करें।
✅ अपने बच्चों, परिवार और समाज को जागरूक बनाएं।
✅ यदि आपके आसपास किसी प्रकार की नशे की गतिविधि हो रही हो तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाना में सूचित करें।
✅ आपकी जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
हम सब मिलकर एक नशा मुक्त, स्वस्थ और उज्जवल समाज की ओर कदम बढ़ाएँ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.