Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी के 3 अंतरराज्यीय आरोपी वरला से गिरफ्तार, ₹20 लाख का सोना बरामद वरला के ग्राम चिखली अवैध शराब बनाने की साजिश नाकाम, 936 लीटर जहरीली स्प्रिट के साथ आरोपी गिरफ्तार किसानों के खेतों से मोटर पंप चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश; सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 2 आरोपियों को दबो... बोलेरो पीकप और 222 पेटी बीयर लूट कांड का पर्दाफास  अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र नरेडी 12 मतों से विजय हुए रिद्धि सिद्धि कोटेक्स के गोपाल अग्रवाल को भारत सरकार के वित्तमंत्री ने किया सम्मानित ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी वरला में मध्य रात्रि घर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने बुजुर्ग महिला से की मारपीट 

कैबिनेट मंत्री प्रहलादसिंह पटेल ने किया गोई नदी उद्गम स्थल का पूजन

0 231

कैबिनेट मंत्री प्रहलादसिंह पटेल ने किया गोई नदी उद्गम स्थल का पूज
बड़वानी ( न्यूज करंट) म.प्र.शासन के कैबिनेट मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं श्रम विभाग प्रहलाद सिंह पटेल मंगलवार सेधवा में गोई नदी के उद्गम स्थल ग्राम धावड़ा में पूजन व दर्शन कर पौधारोपण किया।
इस दौरान उन्होंने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि जहाँ नदियों, पहाड़ो, वृक्षों आदि का संगम होता है। वहाँ जीवन की संभावना रहती है। अतः इन प्राकृतिक धरोहरों को सहेजते हुए इन्हे नष्ट करने का ख्याल मन में न लाए । जहाँ भी नदियों का उद्गम होता है वहां अपूर्व ऊर्जा होती है। मनुष्य बाद में आया नदियाँ पहले से हैं ये उद्गम स्थल हमारे पुरखों से भी पहले के है, कोई नहीं कह पायेगा की यह कब से है। संपूर्ण इतिहास से विदित है कि जहाँ भी जल स्रोत होते हैं वहाँ मनुष्य आबादी निवास करती है इसलिये नदियों का सम्मान करें क्योंकि मनुष्य जाति इन्हीं के आधार पर संपन्न हुई है। लेकिन यह हमारा दुर्भाग्य है कि मनुष्य ने पानी से तो वास्ता रखा लेकिन पानी कहां से आता है इसकी चिंता नहीं की। नदियों के उदगम की चिंता हम नहीं करेंगे तो कौन करेगा क्योंकि अगर छोटी नदियों का उद्गम सूखा तो मुख्य नदियाँ भी सूख जाएंगी । जलवायु परिवर्तन के कारण नदिया, तालाब आदि जो पहले बारहमासी होते थे अब सूखने लगे हैं इसके दो ही कारण हैं भूजल का अत्यधिक शोधन एवं वृक्षों को नष्ट किया जाना।
उन्होंने कहा की आज मैं 91वे नदी के उद्गम पर पहुँचा हूँ। इससे पूर्व 90 नदियों के उद्गम पर ज्यादातर जनजाति निवास करती है, जो प्रकृति का पूजन एवं सम्मान करती है। नदियों के उद्गम स्थल जाने की मेरी यात्रा में मैंने यह जाना कि ज्ञान कभी भी पूर्ण नहीं होता। मध्यप्रदेश को नदियों का मायका कहा जाता है क्योंकि सर्वाधिक नदियाँ हमारे प्रदेश से ही निकलती है। जब तक गोई नदी जैसी सहायक नदियों का उदगम रहेगा तब तक नर्मदा जैसी नदियों का उदगम भी यथावत बना रहेगा। वर्तमान जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुये हमें कुछ ऐसा करना है जिससे हम आने वाली पीढ़ियों की स्वच्छ सुंदर एवं हरित वातावरण दे सके । हम सभी ऐसे पौधे लगाएं जो पानी को वापस धारा में संग्रहित करें। जो भी पौधे हम लगाए उन्हें जिंदा भी रखें उनका संरक्षण करे ताकि वह वृक्ष में परिवर्तित हो सके।
इस दौरान लोकसभा सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल, पानसेमल विधायक श्याम बरडे, जिला पंचायत अध्यक्ष बलवन्त सिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव, भाजपा उपाध्यक्ष विकास आर्य, जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, नगर पालिका सेंधवा अध्यक्ष श्रीमति बसंतीबाई यादव, जनपद पंचायत सेंधवा अध्यक्ष श्रीमती लता पटेल, एसडीएम सेंधवा आशीष सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.