Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में श्रद्धालुओं क... जुलवानिया से ओंकारेश्वर तक निकली पैदल कांवड़ यात्रा, कसरावद में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत ग्राम केलपानी से ओंकारेश्वर तक 200 ग्रामीणों की पैदल यात्रा, विधायक मोंटू सोलंकी ने जयघोष के साथ किय... थाना सेंधवा शहर पुलिस ने ऑनलाइन पटाखों के नाम पर ₹50,000 की ठगी करने वाले 02 साइबर ठगो को इंदौर से क... स्टार एग्री की रिपोर्ट के बाद खंडेलवाल बन्धुओ की शिकायत अधिवक्ता विमला शर्मा महामडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा चांदी व्यापारी से लूटे गए एक करोड़ 28 लाख के आभूषण बरामद कर 48 घंटे बाद ही ... जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों एवं सेंधवा विधायक श्री मोंटू सोलंकी ने सीईओ द्वारा आरोप-पत्र का जवाब नह... भागवत आयोजन का आरम्भ निकली शोभायात्रा 

जुलवानिया से ओंकारेश्वर तक निकली पैदल कांवड़ यात्रा, कसरावद में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

0 205

सेंधवा(नरेंद्र तिवारी) भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में जुलवानिया से ओंकारेश्वर तक निकाली जा रही पैदल कांवड़ यात्रा में सेंधवा क्षेत्र के भाजपा नेता एवं श्रद्धालु भी उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में सेंधवा के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कसरावद पहुंचकर कांवड़ यात्रा का स्वागत किया तथा भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव के साथ यात्रा में सहभागिता की।

भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि धार्मिक आस्था और श्रद्धा से ओतप्रोत यह कांवड़ यात्रा 6 अगस्त से जुलवानिया से प्रारंभ हुई है, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए 10 अगस्त को ओंकारेश्वर पहुंचकर भगवान ओंकारेश्वर का जलाभिषेक करने के साथ संपन्न होगी। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं।
कसरावद में सेंधवा से पहुंचे भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव का स्वागत किया और कांवड़ यात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। यात्रा के दौरान हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ ओंकारेश्वर की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने कहा कि भगवान शिव के प्रति आस्था और श्रद्धा को समर्पित यह कांवड़ यात्रा क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक एकता का संदेश भी दे रही है। यात्रा में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया जा रहा है तथा उनके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।
कांवड़ यात्रा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष छोटू चौधरी, भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल, विजय स्वामी, अनिल वाघ, प्रकाश निकुम, भूषण जैन, नपा सीएमओ मधु चौधरी, उपयंत्री सचिन अलुने सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सहभागी बन रहे हैं।
यात्रा के 10 अगस्त को ओंकारेश्वर पहुंचने के बाद भगवान ओंकारेश्वर का पवित्र जल से अभिषेक किया जाएगा। इसके साथ ही पैदल कांवड़ यात्रा का विधिवत समापन होगा। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.