Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

पदोन्नति समारोह में रक्षित निरीक्षकों एवं प्रधान आरक्षकों को धारण कराए गए पदोन्नति के प्रतीक चिह्न

0 187

बड़वानी (नरेंद्र तिवारी ) पुलिस मुख्यालय, भोपाल के आदेशानुसार जिला बड़वानी पुलिस के 102 आरक्षकों को आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत किया। साथ ही दो सुबेदारों को रक्षित निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। पदोन्नति के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में न्यू कंट्रोल रूम, बड़वानी में पदोन्नति समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर द्वारा पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को प्रधान आरक्षक पद के प्रतीक चिह्न धारण कराकर शुभकामनाएं दी गईं।

पदोन्नत सुबेदार श्रीमती रजनी भार्गव एवं सुश्री उषा सिसोदिया को रक्षित निरीक्षक पद के प्रतीक चिह्न (स्टार) धारण कराए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर द्वारा दोनों पदोन्नत रक्षित निरीक्षकों के कंधों पर स्टार लगाकर पदोन्नति की शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। अपेक्षा है कि वे अपने अनुभव, कार्यकुशलता एवं अनुशासन के साथ नई जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को और अधिक सुदृढ़ करेंगी।
पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने अपने उद्बोधन में कहा कि पदोन्नति प्रत्येक पुलिसकर्मी की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान है। यह केवल पद में परिवर्तन नहीं, बल्कि दायित्वों एवं उत्तरदायित्वों में वृद्धि का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी पदोन्नत पुलिसकर्मियों से अपेक्षा की कि वे नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करते हुए आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं प्रदान करें तथा विभाग की गरिमा एवं जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने सभी पदोन्नत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने अनुभव, कार्यकुशलता एवं समर्पण से पुलिस विभाग की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं जनसेवा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर, डीएसपी महिला सुरक्षा महेश सुनैया, डीएसपी अजाक श्रीमती निलेश्वरी डावर, रक्षित निरीक्षक चेतनसिंह बघेल, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक बलजीतसिंह बिसेन, सुबेदार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.