Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

नगर पालिका में 6 एल्डरमैन पार्षद नियुक्त, नगर विकास को मिलेगी नई गति

0 728

सेंधवा (नरेंद्र तिवारी ) मध्यप्रदेश शासन के नगर विकास एवं आवास विभाग, भोपाल द्वारा जारी अधिसूचना क्रमांक 2 एफ 6/5/0013/2026/18-3 के तहत नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 19 की उपधारा (1) के अंतर्गत प्रदेश की समस्त नगर पालिकाओं में एल्डरमैन पार्षदों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में सेंधवा नगर पालिका परिषद में 6 पार्षदों को मनोनीत किया गया है।
नियुक्त पार्षदों में अरुण चौधरी, सुनील अग्रवाल, अनिल वाघ, भागीरथ सोनी, कृष्णा पालीवाल एवं सरला कोठारी के नाम शामिल हैं। इन सभी को सामाजिक, राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव के आधार पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अरुण चौधरी पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में भी नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वहीं सुनील अग्रवाल पूर्व पार्षद होने के साथ भाजपा में प्रवक्ता के रूप में सक्रिय हैं और नगर के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
अनिल वाघ महाराष्ट्रीयन समाज के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं और समाज में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। भागीरथ सोनी एक व्यापारी हैं, जिन्हें पहली बार यह जिम्मेदारी दी गई है, जिससे नए दृष्टिकोण की उम्मीद जताई जा रही है।
कृष्णा पालीवाल भाजपा की पुरानी एवं सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं, जो लंबे समय से संगठन में योगदान देती आई हैं। वहीं सरला कोठारी एक गृहिणी होने के साथ भाजपा महिला मोर्चा की सक्रिय कार्यकर्ता हैं और सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही हैं।
इन नियुक्तियों पर नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव एवं उपाध्यक्ष मोहन जोशी ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी नवनियुक्त पार्षदों को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि इन अनुभवी एवं समर्पित जनप्रतिनिधियों के जुड़ने से नगर के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी।
नगरवासियों में भी इन नियुक्तियों को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है और उम्मीद की जा रही है कि परिषद में समन्वय एवं जनहित के कार्यों में तेजी आएगी। नवनियुक्त पार्षदों के समर्थक उनके निवास पर पहुंच कर उनका स्वागत कर बधाई दी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.