Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में श्रद्धालुओं क... जुलवानिया से ओंकारेश्वर तक निकली पैदल कांवड़ यात्रा, कसरावद में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत ग्राम केलपानी से ओंकारेश्वर तक 200 ग्रामीणों की पैदल यात्रा, विधायक मोंटू सोलंकी ने जयघोष के साथ किय... थाना सेंधवा शहर पुलिस ने ऑनलाइन पटाखों के नाम पर ₹50,000 की ठगी करने वाले 02 साइबर ठगो को इंदौर से क... स्टार एग्री की रिपोर्ट के बाद खंडेलवाल बन्धुओ की शिकायत अधिवक्ता विमला शर्मा महामडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा चांदी व्यापारी से लूटे गए एक करोड़ 28 लाख के आभूषण बरामद कर 48 घंटे बाद ही ... जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों एवं सेंधवा विधायक श्री मोंटू सोलंकी ने सीईओ द्वारा आरोप-पत्र का जवाब नह... भागवत आयोजन का आरम्भ निकली शोभायात्रा 

फरियादी ही निकला पिकअप चोरी का आरोपी पुलिस ने बताई सख्ती तो कबुला

0 345

फरियादी ही निकला पिकअप चोरी का आरोपी पुलिस ने बताई सख्ती तो कबुला

बड़वानी (नरेंद्र तिवारी ) जिले की खेतिया पुलिस ने एक अनोखे मामले का पर्दाफास किया है, जिसमे जिसमे फरियादी योजनाबद्ध तरीके से वाहन की किस्त एवं वाहन गिरवी की रकम से छुटकारा पाने के लिए अपने ही वाहन की चोरी की रिपोर्ट लिखवाता है। किंतु बड़वानी पुलिस की नजरो से आरोपी बच न सका खेतिया थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कनेश की टीम ने जांच की सच सामने आ गया।
पुलिस अधीक्षक बड़वानी जगदीश डावर द्वारा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के पालन में थाना खेतिया पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 189/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस. में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई। फरियादी विनोद पिता आमलाल वास्कले, निवासी ग्राम मलगांव द्वारा रिपोर्ट की गई कि दिनांक 25.12.2025 की दरम्यानी रात हनुमान चौक खेतिया से उसकी खड़ी महिन्द्रा बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक MP-46-ZC-3998 को अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक बड़वानी जगदीश डावर के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी प्रभारी महेश सुनैया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खेतिया निरीक्षक सुरेन्द्र कनेश द्वारा टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई। टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जिनके विश्लेषण में यह तथ्य सामने आया कि फरियादी स्वयं उक्त पिकअप वाहन को चोरी कर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरियादी विनोद वास्कले को थाना बुलाकर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने उक्त पिकअप वाहन चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा चोरी किया गया वाहन ग्राम मोरतलाई में नाले के पास छिपाकर रखना बताया गया, जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशादेही से चोरी गई महिन्द्रा बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक MP-46-ZC-3998 को ग्राम मोरतलाई के पास नाले से बरामद किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय सेंधवा में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी –
विनोद पिता आमलाल वास्कले, जाति बारेला, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम मलगांव

पुलिस की इस कार्यवाही में निरीक्षक सुरेन्द्र कनेश, उनि अजमेरसिंह अलावा, सउनि विक्रमसिंह किराडे, आर. 338 सैयदाम डावर, आर. 290 मानसिंह भिड़े, आर. 548 मुकेश खत्री (सीसीटीवी सेल बड़वानी), उनि रितेश खत्री, प्रआर. 180 योगेश पाटील एवं आर. 324 मडिया डावर (सायबर सेल बड़वानी) की सराहनीय भूमिका रही

Leave A Reply

Your email address will not be published.