Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

कलेक्टर ने चाचरियापाटी की दिव्यांग दंपत्ति को सौंपी 2 लाख रुपये की सहायता राशि

0 351

बड़वानी (नरेंद्र तिवारी) कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह द्वारा शासन की संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत दिव्यांग जोड़ों को आर्थिक संबल प्रदान किया गया है। इसी कड़ी में कलेक्टर ने जनपद पंचायत सेंधवा के ग्राम चचरियापाटी निवासी दिव्यांग श्री आत्रिक एवं उनकी पत्नी श्रीमती रेहदिया को 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने दिव्यांग दंपत्ति से भेंट कर उन्हें सहायता राशि का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। योजना के तहत मिलने वाली इस राशि से नव-विवाहित जोड़े को अपनी गृहस्थी बसाने और आत्मनिर्भर बनने में बड़ी मदद मिलेगी। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं। मुख्यमंत्री निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना का मूल उद्देश्य दिव्यांगजनों के विवाह में आने वाली आर्थिक बाधाओं को दूर करना और उन्हें एक गरिमापूर्ण जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के प्रत्येक पात्र दिव्यांग जोड़े को इस योजना का लाभ समय पर सुनिश्चित किया जाए।

पाटी जनपद के हितग्राहियों को भी मिली सहायता
उल्लेखनीय है कि इसी योजना के तहत कलेक्टर द्वारा जनपद पंचायत पाटी के ग्राम बोकराटा निवासी दिव्यांग दंपत्ति श्रीमती सुमी एवं श्री नरेंद्र को भी 1 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.