Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

सेंधवा विकासखंड में स्वास्थ्य शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का किया कलेक्टर ने किया अवलोकन

0 202

सेंधवा ( नरेंद्र तिवारी ) कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने क्षेत्र के विकास, शिक्षा की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सेंधवा विकासखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शासकीय संस्थानों और योजनाओं के अंतर्गत स्थापित इकाइयों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पीएमएफएमई इकाई और जैविक कृषि को प्रोत्साहन
कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने पीएमएफएमई (प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना) के अंतर्गत स्थापित खाद्य प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने इकाई संचालकों से चर्चा कर योजना के क्रियान्वयन और स्थानीय रोजगार सृजन में इसके योगदान की जानकारी ली।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए मडगांव के बेड़ी फल्या स्थित उन्नत कृषक के फार्म का निरीक्षण किया और किसानों को टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल खेती के लिए प्रोत्साहित किया।
शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर फोकस
शिक्षा के क्षेत्र में सुधार हेतु कलेक्टर ने शासकीय कन्या शिक्षा परिसर सेंधवा परिसर का निरीक्षण किया और बच्चों से सीधा संवाद किया। उन्होंने छात्राओं को आगामी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम लाने के लिए प्रेरित किया और उन्हें लगन से पढ़ाई करने की सलाह दी। साथ ही शिक्षकों से पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को छात्राओं से हल कराने के निर्देश दिए।शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय मंदिल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद स्थापित किया और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने हेतु शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए।
स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण
स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता जानने के उदेश्य से श्रीमती सिंह ने आयुष्मान आरोग्य केंद्र बनिहार का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने निम्नलिखित बिंदुओं एएनसी (प्रसव पूर्व देखभाल) पंजीयन की स्थिति,केंद्र पर उपलब्ध जाँच सुविधाओं की उपलब्धता,कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यशैली के सम्बंध जानकारी प्राप्त कर निर्देशित किया कि नागरिकों और विशेष रूप से 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की स्थिति के संबंध में एक सूची केंद्र पर चस्पा की जाए, ताकि लाभार्थियों को आसानी हो। कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारियों को जनहित के कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.