Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी के 3 अंतरराज्यीय आरोपी वरला से गिरफ्तार, ₹20 लाख का सोना बरामद वरला के ग्राम चिखली अवैध शराब बनाने की साजिश नाकाम, 936 लीटर जहरीली स्प्रिट के साथ आरोपी गिरफ्तार किसानों के खेतों से मोटर पंप चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश; सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 2 आरोपियों को दबो... बोलेरो पीकप और 222 पेटी बीयर लूट कांड का पर्दाफास  अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र नरेडी 12 मतों से विजय हुए रिद्धि सिद्धि कोटेक्स के गोपाल अग्रवाल को भारत सरकार के वित्तमंत्री ने किया सम्मानित ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी वरला में मध्य रात्रि घर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने बुजुर्ग महिला से की मारपीट 

सेंधवा की 34 ग्राम पंचायतो में कलस्टर अनुश्रवन शिविर 5 दिसम्बर को आयोजित होगा

0 74

बड़वानी (नरेंद्र तिवारी ) कलेक्टर श्रीमती जयती सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागृह बड़वानी में आयोजित सीएफटी पंचायत ड्राइव की समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीएफटी पंचायत ड्राइव को मात्र एक प्रशासनिक ड्यूटी के रूप में न देखा जाए, बल्कि इसे जिला प्रशासन द्वारा निचले स्तर के नागरिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण कार्य माना जाए। कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने बताया कि जनपद पंचायत सेंधवा अंतर्गत क्लस्टर सेंधवा, धनोरा एवं चाचरिया की 34 पंचायतों में क्लस्टर अनुश्रवण शिविर ( सीएफटी ) का आयोजन 5 दिसंबर शुक्रवार को किया जाएगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ ग्रामों में नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं में नियमानुसार पात्र बनाकर लाभान्वित करना है। ताकि उनकी समस्याओं का प्रभावी निराकरण हो सके।

इस शिविर के अंतर्गत शासन की विभिन्न योजनाओं के अनुश्रवण हेतु अधिकारियों / कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिनके द्वारा ग्राम पंचायतों में जाकर पंचायतो में नागरिकों को आ रही समस्याओं / शिकायतों को दर्ज करेंगे जिनका निराकरण इसके पश्चात ग्राम स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में किया जाएगा।
ये रहेगी 34 पंचायते झोपाली, लवाणी,जामली,कलालदा,वाकीउर्फ गोई,पिसनावल,बड़गाँव,नवलपुरा,अंजनगाँव,बिजापुरी,बोरली,भामनिया,शाहपुरा,डोंगरगॉव,आछली,हिंदली,चिखली (र),महेदगाँव,जामन्या,चिथरई,झापड़ीपाडला,राजगढ़,पांजरिया,धनोरी,कमोदवाडा,पिपल्याडेब,कालापाठ,मोरदड़,रलावती,मोहाला,वाक्या,धनोरा,पाडछा,लंगडीमोहड़ी आदि है।
क्लस्टर अनुश्रवण शिविर (सीएफटी) में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, योजनाओं एवं आयुष्मान कार्ड,आंगनवाडी से संबंधित सेवायें,सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्राप्त सेवाओं, ई-केवायसी,राजस्व सेवाओं अविवादित नामांतरण, बटवारा, सीमांकन एवं अतिक्रमण आदि विषय, भू-अधिकार पुस्तिकाओं का वितरण खसरा, नक्शा नकल आदि का प्राप्ति, प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर शिक्षा से संबधित विषय युनिफार्म, छात्रवृत्ति, पुस्तक एवं मध्यान्ह भोजन के संबंध,कृषि , प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, नल जल योजना स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत घरों में शौचालय निर्माण मनरेगा पेंशन ग्रामीण विकास की योजनाएं एनआरएलएम अंतर्गत गठित समूह उद्योग विद्युत पशुपालन विभाग की योजनाओं से संबंधित लाभ पात्र हितग्राही को उपलब्ध करवाना एवं समस्याओं का प्रभावी निराकरण करना।
इस दौरान बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, अपर कलेक्टर श्री केके मालवीय, संयुक्त कलेक्टर श्री राजा रवि वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.