Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
अवैध शराब के वाहन को पकड़ने गए खातेगाँव टीआई दिलीप पूरी पर माफियाओ ने ट्रक चढ़ाया मौक़े पर मौत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंधवा के गायत्री धाम में किया योगाभ्यास, कहा मन में सद्भावना आए, दुर्व... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंधवा के गायत्री धाम में किया योगाभ्यास, कहा मन में सद्भावना आए, दुर्व... मानव सेवा समिति सेंधवा ने करवाया देहदान, श्रीमती इंदिरा शर्मा की पार्थिव देह गार्ड ऑफ ऑनर के साथ इंड... सेंधवा दशहरा मैदान पर रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का होगा दहन, विशेष रथ पर निकलेगी राम, ... तहसील वरला में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में धरना-प्रदर्शन, नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर... सत्ता नहीं, विचारधारा और कार्यकर्ता भाजपा की असली ताकत: हेमंत खण्डेलवाल नाना पाटेकर: पर्दे पर आते थे तो किरदार नहीं, पूरा सच सामने खड़ा हो जाता था-जय सिंह रघुवंशी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही 3 वर्षीय अनिका को नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने दिए 5 लाख, सहयोग का आग्रह क... शांति समिति की बैठक में ऐतिहासिक फैसला: आगामी त्यौहारों व आयोजनों में सेंधवा में नहीं बजेंगे तेज आवा...

पानसेमल के दिव्यांग क्रिकेटर जितेंद्र वाघ का अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग  टीम में हुआ चयन

0 177

बड़वानी (नरेंद्र तिवारी सेंधवा) भारतीय दिव्यांग क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ऑफ़ इंडिया के द्वारा बड़वानी जिले के ग्राम मोरतलाई तहसील पानसेमल निवासी दिव्यांग श्रेणी के ऑलराउंडर क्रिकेटर जितेंद्र विनोद वाघ का रांची (झारखण्ड) में खेले जाने वाली भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम एवं नेपाल क्रिकेट टीम के बीच आयोजित होने वाले 3 टी 20 इंटरनेशनल मैच के लिए भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम मे चयन हुआ है। बोर्ड ने इस आशय का पत्र जारी कर जितेंद्र वाघ को सूचित किया है।उक्त मैच 13,14,16 दिसम्बर को रांची (झारखण्ड) में आयोजित होंगे। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट बोर्ड के चयन कर्ताओ ने उम्मीद जताई है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जितेंद्र वाघ ऑलराउंडर की भूमिका में टीम के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। इनकी इस उपलब्धि पर कलेक्टर बडवानी श्रीमती जयति सिंह एवं  रौनक सोलंकी सामाजिक न्याय उपसंचालक ने शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.