Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

सेंधवा जिनिंग फैक्ट्री चोरी का किया पर्दाफाश मुख्य आरोपी, खरीदार व सहयोगी गिरफ्तार

0 121

सेंधवा जिनिंग फैक्ट्री चोरी का किया पर्दाफाश मुख्य आरोपी, खरीदार व सहयोगी गिरफ्तारसेंधवा (न्यूज़ करंट) थाना सेंधवा शहर क्षेत्र स्थित एक जिनिंग फैक्ट्री से कपास एवं गेहूं के बोरे चोरी होने की शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस ने तत्परता से जांच प्रारंभ की। फैक्ट्री परिसर का निरीक्षण, स्टाफ से पूछताछ तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से पुलिस को चोरी में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा क्रमांक MP-46-ZF-2232 की पहचान हुई।
जांच में पता चला कि चोरी को आरोपी राजू पिता कालू ने अंजाम दिया था, जिसने माल को बेचने के लिए आरोपी इरफान पिता रहीम से सौदा किया था। इस पूरे कार्य में आरोपी सोनू पिता माखन ने मुख्य आरोपी को सहयोग किया। पुलिस ने तीनों की गतिविधियों की निगरानी कर पकड़े जाने की संभावित जगहों पर दबिश दी।
दबिश के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया कपास–गेहूं का माल तथा परिवहन में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा क्रमांक MP-46-ZF-2232 जप्त कर लिया। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना व माल बेचना स्वीकार किया। थाना सेंधवा शहर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जिनिंग फैक्ट्री चोरी का पूरा मामला सफलतापूर्वक सुलझ गया।
पुलिस की इस कार्यवाही में सेंधवा शहर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.