Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

मुख्यमंत्री के पानसेमल दौरे को लेकर डीआईजी निमाड़ रेंज ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0 187

बड़वानी (नरेंद्र तिवारी सेंधवा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 14 नवम्बर को बड़वानी जिले के पानसेमल विकासखंड में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर ग्राम मोरतलाई में एक आमसभा को सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था का निमाड़ रेंज के डीआईजी सिद्धांर्थ बहुगुणा एवं एसपी जगदीश डॉवर ने जायजा लिया

जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर 14 नवम्बर को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पानसेमल विकासखंड के ग्राम मोरतलाई में आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा आमसभा को संबोधित करेंगे।
इस महत्वपूर्ण एवं गरिमामयी कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से डीआईजी निमाड़ रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा एवं पुलिस अधीक्षक बड़वानी जगदीश डावर ने आज कार्यक्रम स्थल का सघन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, हेलिपैड, आगमन/गमन मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा घेरा एवं विश्राम स्थलों का बारीकी से जायजा लिया।
डीआईजी निमाड़ रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जी के आगमन अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था, नागरिक सुविधा, यातायात प्रबंधन एवं विभागीय समन्वय को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी-अपनी ड्यूटी पर समय से उपस्थित रहकर पूर्ण सजगता और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
ड्यूटी में लगे अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने हेतु कंटिजेंसी प्लान तैयार रखा जाए और सभी व्यवस्थाएँ पूर्व परीक्षण के साथ सुनिश्चित की जाएँ।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बड़वानी जगदीश डावर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर, एसडीओपी राजपुर आयुष अलावा, एसडीएम पानसेमल रमेश सिसोदिया, तहसीलदार सुनील सिसोदिया, थाना प्रभारी खेतिया निरीक्षक सुंदर कनेस, थाना प्रभारी पानसेमल मंसाराम वगेन, यातायात प्रभारी निरीक्षक विनोद बघेल सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.