Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी के 3 अंतरराज्यीय आरोपी वरला से गिरफ्तार, ₹20 लाख का सोना बरामद वरला के ग्राम चिखली अवैध शराब बनाने की साजिश नाकाम, 936 लीटर जहरीली स्प्रिट के साथ आरोपी गिरफ्तार किसानों के खेतों से मोटर पंप चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश; सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 2 आरोपियों को दबो... बोलेरो पीकप और 222 पेटी बीयर लूट कांड का पर्दाफास  अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र नरेडी 12 मतों से विजय हुए रिद्धि सिद्धि कोटेक्स के गोपाल अग्रवाल को भारत सरकार के वित्तमंत्री ने किया सम्मानित ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी वरला में मध्य रात्रि घर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने बुजुर्ग महिला से की मारपीट 

बड़वानी पुलिस ने ढूंढ़ निकाली चोरी गयी वैगनआर कार

0 97

 

बड़वानी (नरेंद्र तिवारी सेंधवा ) बड़वानी थाना कोतवाली पुलिस ने 8 नवम्बर को चोरी गयी वैगनआर कार को त्वरित कार्यवाही कर ढूंढ़ निकाला और चोरी का पर्दाफास किया। पुलिस की इस सक्रियता की पब्लिक में सराहना हो रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़वानी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हाल ही में हुई कार चोरी की घटना का पर्दाफाश कर चोरी में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी गई वेगनार कार (कीमत लगभग ₹5,50,000) भी बरामद कर ली गई है।
घटना दिनांक 08 नवम्बर 2025 को फरियादी कैलाश पिता हिरालाल काग (उम्र 33 वर्ष), निवासी साईनाथ कॉलोनी, बड़वानी ने थाना बड़वानी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने अपनी सफेद रंग की वेगनार कार क्रमांक MP09-AF-2757 घर के सामने खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़वानी में अपराध क्रमांक 805/2025, धारा 305(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई –
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बड़वानी जगदीश डावर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी बड़वानी दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेशसिंह कुशवाह द्वारा प्रकरण की बारिकी से जांच की गई।
थाना स्तर पर एक विशेष टीम गठित कर आरोपी एवं चोरी गई वाहन की पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया तथा तकनीकी साक्ष्य (CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन आदि) के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई गई।
टीम द्वारा की गई मेहनत के परिणामस्वरूप आरोपी विशाल पिता पुनमचंद माली (उम्र 23 वर्ष), निवासी माली मोहल्ला, बड़वानी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया तथा उसकी निशानदेही पर चोरी गई सफेद रंग की वेगनार कार क्रमांक MP09-AF-2757 कीमत ₹5.50 लाख जब्त की गई।
विशेष भूमिका –
इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेशसिंह कुशवाह, उनि राजीवसिंह औसाल, सउनि राजेन्द्र अटौदे, प्रआर 70 शैलेन्द्रसिंह परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.