Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

वरला पुलिस ने 393 गांजे के पौधे किये जब्त, आरोपी फरार

0 191

सेंधवा (नरेंद्र तिवारी) वरला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम
माटियामेल में एक खेत से गांजे के पौधे जप्त किये है। पुलिस के अनुसार आरोपी फरार है। पुलिस ने पौधों की संख्या 393 बताई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, अवैध हथियार, जुआ–सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान को आगे बढ़ाते हुए पुलिस अधीक्षक बड़वानी जगदीश डावर ने जिलेभर में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना वरला पुलिस ने अवैध गांजा खेती का एक बड़ा मामला पकड़ा है।
कार्रवाई का विवरण – दिनांक 09 नवम्बर को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मटिला मेल स्थित एक खेत में तुवर की फसल के बीच अवैध गांजे के पौधे लगे हुए हैं।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी वरला निरीक्षक नारायण रावल के नेतृत्व में पुलिस टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया।
पुलिस टीम द्वारा बताए गए खेत की जांच करने पर तुवर की फसल के बीच छोटे-बड़े हरे गांजे के 393 पौधे लगे पाए गए।
खेत संबंधी जानकारी में प्रथम दृष्टया यह खेत कालिया पिता वानिया बारेला, निवासी मटिला मेल का होना पाया गया।
आरोपी की तलाश की गई, किंतु वह घर से फरार मिल गया।

पुलिस दल ने मौके पर ही सभी गांजा पौधों को उखाड़कर विधिवत कार्रवाई की, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई।
जप्त किए गए पौधों का कुल वजन 12 किलो 800 ग्राम तथा अनुमानित कीमत ₹64,000/- बताई गई है।

आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
साथ ही, संबंधित खेत के वन भूमि होने की प्राथमिक जानकारी मिलने पर वन विभाग से आवश्यक रिपोर्ट प्राप्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

*विशेष भूमिका*

इस सफल कार्रवाई में निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा—

थाना प्रभारी वरला निरीक्षक : नारायण रावल
उनि. रमेशचंद्र चौहान
सउनि. मेहताबसिंह चौहान
सउनि. महेंद्रसिंह चौहान
सउनि. बलीराम पाटीदार
प्रआर 428 दीपक
प्रआर 291 रवि
आर 257 अरविंद
आर 491 अनिल
आर 302 शैतानसिंह
आर/चा 556 सतीश सराहनीय भूमिका रही है

वरला पुलिस की यह कार्रवाई अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चल रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पुलिस प्रशासन ने आगामी दिनों में भी ऐसी अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रखने की मंशा व्यक्त की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.