Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में श्रद्धालुओं क... जुलवानिया से ओंकारेश्वर तक निकली पैदल कांवड़ यात्रा, कसरावद में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत ग्राम केलपानी से ओंकारेश्वर तक 200 ग्रामीणों की पैदल यात्रा, विधायक मोंटू सोलंकी ने जयघोष के साथ किय... थाना सेंधवा शहर पुलिस ने ऑनलाइन पटाखों के नाम पर ₹50,000 की ठगी करने वाले 02 साइबर ठगो को इंदौर से क... स्टार एग्री की रिपोर्ट के बाद खंडेलवाल बन्धुओ की शिकायत अधिवक्ता विमला शर्मा महामडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा चांदी व्यापारी से लूटे गए एक करोड़ 28 लाख के आभूषण बरामद कर 48 घंटे बाद ही ... जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों एवं सेंधवा विधायक श्री मोंटू सोलंकी ने सीईओ द्वारा आरोप-पत्र का जवाब नह... भागवत आयोजन का आरम्भ निकली शोभायात्रा 

देहदानी 76 वर्षीय श्री प्रवीण जोशी बड़वानी को राजकीय सम्मान गार्ड ऑफ आनर

0 211

देहदानी 76 वर्षीय श्री प्रवीण जोशी बड़वानी को राजकीय सम्मान गार्ड ऑफ आनर

सेंधवा (नरेंद्र तिवारी सेंधवा) रोटरी क्लब बड़वानी व मुस्कान ग्रुप इंदौर एवं जिला प्रशासन के सयुंक्त प्रयासो से बड़वानी का दूसरा देहदान संपन्न हुआ। बड़वानी में 76 वर्षीय देहदानी श्री प्रवीण जोशी को गुरुवार सुबह राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव की घोषणा के बाद यह सम्मान देहदान करने वाले नागरिकों को दिया जा रहा है। यह सम्मान गुरुवार सुबह 9:30 बजे शहर के पाटी नाका टीन शेड स्थित उनके निवास पर दिया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देहदान और अंगदान करने वाले मृतकों को राजकीय सम्मान देने की मंशा व्यक्त की थी, जिसके अनुरूप यह विदाई दी गई। श्री प्रवीण जोशी का निधन बुधवार रात अधिक उम्र संबंधी परेशानियों के कारण हुआ था। उन्होंने जीवित रहते ही देहदान का संकल्प लिया था। समाजसेवी अजीत जैन ने उनकी मृत्यु के बाद इस संकल्प को पूरा करने का फैसला किया। अजीत जैन ने बताया कि गुजरात निवासी प्रवीण जोशी पिछले तीस सालों से बड़वानी में अकेले रह रहे थे और 2010 से उनके संपर्क में थे। प्रवीण जोशी हाथों में मेहंदी के छापे लगाने का कार्य करते थे। उन्होंने अपने अंतिम दिनों में आठ-दस दिनों से भोजन त्याग दिया था। 2017 से अजीत जैन ही उन्हें दो समय का भोजन उपलब्ध करा रहे थे साथ ही कृष्णा विश्वकर्मा एवं सपना खडे भी मानवीय कार्य में सहयोग करते थै।जोशी ने मौखिक और लिखित रूप में देहदान की स्वीकृति अजीत जैन को दी थी। उनके भाइयों ने भी लिखित में इस प्रक्रिया के लिए सहमति दी।
इसमें जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला। स्किन बैंक चोइथराम अस्पताल इंदौर में त्वचा दान एवं पार्थिव शरीर सुखसागर कॉलेज जबलपुर भेजा जाएगा।
पार्थिव देह को श्रद्धांजलि देने सीएमएचओ बड़वानी सुरेखा जमरे ,बड़वानी टीआई दिनेश सिंह कुशवाह ,आरआई चेतन बघेल सहित रोटरी क्लब के अध्यक्ष अशोक दोषी ,आर के जैन,डॉ.आर सी चोयल, डॉक्टरपहाड़िया, सियाराम मोरे उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.