काली स्कारपीयो में कोर्ट के बाहर से अपहरण, पुलिस की अतिरिक्त तेजी से पांच आरोपी धराए
पुरानी रंजिस को लेकर किया था अपहरण, बाल अपचारी सहित पांच गिरफ्तार
सेंधवा (नरेंद्र तिवारी ) शहर थाना पुलिस ने सतर्कता एवं तेजी दिखाते हुए अस्पसी रंजिस में किये गए अपरहरण की घटना का न सिर्फ पर्दाफास किया अपितु कुछ ही घंटो में आरोपियों को भी पकड़ लिया।पुलिस ने कोर्ट के बाहर हुए अपहरण पर सीसी टीवी फुटेज खंगाले एवं कुछ घंटो में वाहन स्कारपीयो सहित पांच आरोपियों को एबी रोड बघाड़ से धर दबोचा।
थाना प्रभारी बलजीत बिसेन ने बताया की दिनांक 16.10.2025 को फरियादी ने थाना आकर सूचना दी कि आशीष कुमरावत तथा जय धामोने ने अपने साथियों के साथ आकर काले रंग की स्कॉर्पियो कार में जुब्बो ईरानी निवासी ईरानी कॉलोनी सेंधवा की कोर्ट के बाहर किला परिसर सेंधवा से अपहरण कर ले गया है, जिस पर थाना सेंधवा शहर पर अपराध क्रमांक 360/2025, धारा 140(2), 3(5)BNS का पंजीबद्ध किया गया।
सूचना पर तत्काल शहर थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा शहर के बीचों बीच कोर्ट परिसर के बाहर अपहरण की सनसनीखेज घटना घटित होने पुलिस अधीक्षक महोदय बड़वानी श्री जगदीश डावर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी महोदय सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में शहर थाने की टीम द्वारा तत्काल अपहृत की तलाश हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारीगण एवं आसपास के जिलों के थाना प्रभारीगण को बताया तथा शहर थाने की एक टीम अपहृत की तलाश हेतु तत्काल रवाना हुई।
टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास बारीकी से निरीक्षण कर करीब CCTV कैमरो का अवलोकन कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। संकलित तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर अपहृत जुब्बो ईरानी एवं आरोपी आशीष पिता अशोक कुमरावत, जय पिता अरुण धामोने तथा अन्य आरोपियों की तलाश टीम द्वारा अपहृत एवं अज्ञात आरोपियों की तलाश ओझर, नागलवाड़ी, लफंनगांव के तलाश करते नहीं मिला बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपीगण बघाड फाटा सलीकला में मिले जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपीगण आशीष कुमरावत, जय धामोने, चेतन धामोने, दिलीप सोलंकी तथा एक बाल अपचारी अपहृत जुब्बो ईरानी को काले रंग की स्कॉर्पियो कार में बंधक बनाकर रखा था जिन्हें हिक्मत अमली से पकड़कर उनके कब्जे से अपहृत जुब्बो ईरानी को छुड़ाया गया तथा आरोपीगणों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त काले रंग की स्कॉर्पियो कार क्रमांक MP/09/BE/1365 तथा राड़ जप्त की गई।
SDOP सेंधवा अजय वाघमारे एवं शहर थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा बताया कि शहर में हुई सनसनीखेज अपहरण के मामले में 04 आरोपियों एवं 01 विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया गया है।
प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी आशीष कुमरावत द्वारा पुरानी रंजीश को लेकर पीड़ित जुब्बो ईरानी का अपहरण करना बताया गया। पीड़ित जुब्बो ईरानी के साथ अन्य कोई घटित घटना के संबंध एवं अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जारी है।
इस कार्यवाही में निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, उपनिरीक्षक संतोष पाटीदार, ASI संजय पाटीदार, आर.591 निरज डांगरे, आर.555 श्यामगुण, आर.69 रेवाराम, आर.686 विशाल पाटील, तथा उपनिरीक्षक रितेश खत्री, प्रआर.180 योगेश पाटिल सायबर सेल बड़वानी तथा समस्त थाना सेंधवा शहर पुलिस की भूमिका रही।