Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी के 3 अंतरराज्यीय आरोपी वरला से गिरफ्तार, ₹20 लाख का सोना बरामद वरला के ग्राम चिखली अवैध शराब बनाने की साजिश नाकाम, 936 लीटर जहरीली स्प्रिट के साथ आरोपी गिरफ्तार किसानों के खेतों से मोटर पंप चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश; सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 2 आरोपियों को दबो... बोलेरो पीकप और 222 पेटी बीयर लूट कांड का पर्दाफास  अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र नरेडी 12 मतों से विजय हुए रिद्धि सिद्धि कोटेक्स के गोपाल अग्रवाल को भारत सरकार के वित्तमंत्री ने किया सम्मानित ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी वरला में मध्य रात्रि घर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने बुजुर्ग महिला से की मारपीट 

मेडिकल दुकानों के निरीक्षण हेतु स्वास्थ्य विभाग ने किया टीम का गठन

0 236

मेडिकल दुकानों के निरीक्षण हेतु स्वास्थ्य विभाग ने किया टीम का गठन
सेंधवा (नरेंद्र तिवारी ) छिंदवाड़ा जिले में औषधि कोल्ड्रिफ कफ सिरप एवं नेस्ट्रो-डीएस कप सिरप के उपयोग से बच्चों को गंभीर दुष्परिणाम होना पाया है। इसे दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा कोल्ड्रिफ कफ सिरप एवं नेस्ट्रो-डीएस कफ सिरप के साईड इफेक्ट के कारण उक्त सीरप को प्रतिबंधित किया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा जमरे ने जिले के मेडिकल स्टोर्स के निरीक्षण हेतु दो टीमों का गठन किया है जो कि मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर उक्त दोनों औषधि की उपलब्धता के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
पहली टीम में जिला स्वास्थ्य एवं महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता एवं फार्मासिस्ट ग्रेड-2 श्री मनीष पाटीदार तथा दूसरी टीम में प्रभारी जिला क्षय अधिकारी डॉ. प्रमोद गुप्ता एवं फार्मासिस्ट ग्रेड-2 श्री विनित रावत सम्मिलित है।
गठित टीम द्वारा सोमवार को बड़वानी के सेवा मेडिकल, लक्ष्मी मेडिकल, सांई मेडिकल एवं सम्पूर्ण मेडिकल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित उक्त दोनों दवाईयों नही पाई गई।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के औषधि निरीक्षक श्री जितेन्द्र पाटीदार ने उक्त दवाओं का जिले में क्रय विक्रय तत्काल प्रभाव से जिले में निषेध किया है। साथ ही समस्त औषधि विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि यदि उनके द्वारा उक्त दोनो दवाओं को क्रय विक्रय किया जाता है तो उसकी सूचना खाद्य एवं औषधि प्रशासन को अनिवार्य रूप से दी जाये। जिससे कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.