Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

अभिभाषक संघ सेंधवा के सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

0 476

अभिभाषक संघ सेंधवा के सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

सेंधवा (न्यूज करंट ) अभिभाषक संघ के वार्षिक निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। जिसमे सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। निर्वाचन अधिकारी मोरेश्वर देसाई,सहायक निर्वाचन अधिकारी शांतिलाल वर्मा एवं संतोष सोनी ने बताया की अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव पद पर सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए है। अध्यक्ष पद पर शैलेष जौशी,उपाध्यक्ष हरिशंकर बॉलिचा,सचिव अन्तिम सिंह कुशवाह,सहसचिव अतुल मंडलोई निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए। न्यायालय परिसर स्थित अभिभाषक कक्ष मे गरिमाय कार्यक्रम आयोजित कर निवर्तमान पदाधिकारियों के द्वारा वर्तमान पदाधिकारियो को कार्यभार सौपा गया सभी के द्वारा सभी निर्वाचित पदाधिकारियो का पुष्प माला पहना कर स्वागत किया गया कार्यक्रम को वरिष्ठ अभिभाषक मोरेश्वर देसाई, पूर्व अध्यक्ष श्याम एकड़ी,जितेंद्र पालीवाल,नरेन्द्र तिवारी द्वारा सम्बोधित किया गया।
निवृतमान अध्यक्ष नरेन्द्र तिवारी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अधिवक्ता संघ की परम्परानुसार कार्य किये जाने की अपेक्षा की,उन्होंने कहा की वह सदैव अधिवक्ता संघ के साथ खडे है। नये पदाधिकारीयों का मार्ग दर्शन करते रहेंगे।
नवनियुक्त अध्यक्ष शैलेष जौशी के द्वारा अपने सम्बोधन मे सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया साथ ही पूर्व पदाधिकारियो,वरिष्ठ एवं युवा साथियो को साथ लेकर अभिभाषक संघ के सभी सदस्यों की समस्याओ का निराकरण करवाने एवं उनके हितो की रक्षा करने का आश्वाशन दिया
उक्त कार्यकर्म मे
उक्त कार्यकर्म मेअभिभाषक मोरेश्वर देसाई, राधेश्याम सोनी, श्रवण चौहान, श्याम एकड़ी, जितेंद्र पालीवाल, जितेंद्र सिंह चौहान, साजिद हुसैन, उपेन्द्र सोनी,राजेन्द्र मोतियानी, चंद्रशेखर मराठे, शांतिलाल वर्मा, संतोष सोनी, तेजस शाह, संध्या भावसार,वरुण चौहान अलोक सोनी, कैलाश तरोले, प्रशांत सेन, श्याम जोशी, शेखर बाथम, सुमित सिंह कुशवाह, ललिता नरगावे, जया मेहता, रायका पावरा, जिया पाटीदार, मालती अग्रवाल, राज राठौड़, मयंक पवार, जितेंद्र राठौड़, संदीप आर्य, राजू मोरे, करण खरते आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रिन्स शर्मा द्वारा किया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.