Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
अवैध शराब के वाहन को पकड़ने गए खातेगाँव टीआई दिलीप पूरी पर माफियाओ ने ट्रक चढ़ाया मौक़े पर मौत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंधवा के गायत्री धाम में किया योगाभ्यास, कहा मन में सद्भावना आए, दुर्व... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंधवा के गायत्री धाम में किया योगाभ्यास, कहा मन में सद्भावना आए, दुर्व... मानव सेवा समिति सेंधवा ने करवाया देहदान, श्रीमती इंदिरा शर्मा की पार्थिव देह गार्ड ऑफ ऑनर के साथ इंड... सेंधवा दशहरा मैदान पर रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का होगा दहन, विशेष रथ पर निकलेगी राम, ... तहसील वरला में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में धरना-प्रदर्शन, नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर... सत्ता नहीं, विचारधारा और कार्यकर्ता भाजपा की असली ताकत: हेमंत खण्डेलवाल नाना पाटेकर: पर्दे पर आते थे तो किरदार नहीं, पूरा सच सामने खड़ा हो जाता था-जय सिंह रघुवंशी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही 3 वर्षीय अनिका को नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने दिए 5 लाख, सहयोग का आग्रह क... शांति समिति की बैठक में ऐतिहासिक फैसला: आगामी त्यौहारों व आयोजनों में सेंधवा में नहीं बजेंगे तेज आवा...

*ग्राम पिपलिया डेम में महिला ने दो बच्चों सहित कुए में कूदकर जान दी।*

0 178

ग्राम पिपलिया डेम में महिला ने दो बच्चों सहित कुए में कूदकर जान दी।

दो बच्चो सहित कुएँ में लगाई छलांग

सेंधवा (बिग ब्रेकिंग) ग्राम पिपलिया डेब में 26 वर्षीय महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएँ में कूदकर जान दे दी। महिला तीन चार दिनों से बीमार चल रही थी। उसने अपने भाई को कहकर मालवन से पिपलिया डेब मायका आने को कहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निरमा बाई नामक महिला जिसका मायका ग्राम पिपलिया डेब मै है तथा ससुराल ग्राम मालवन में है। जिसकी चार पांच दिनों से तबियत खराब होना बताया जा रहा है। महिला ने उसके भाई को सोमवार शाम लेने के लिए बुलाया था। सोमवार को महिला निरमा बाई पति विकास अपने ससुराल मालवन से मायके पिपलिया डेब आई थी, उसने मंगलवार शाम को अपने दो लड़को अरविन्द 7 वर्ष, रविन उम्र 6 वर्ष के साथ कुएँ में कूदकर जान दे दी। चौकी प्रभारी चाचरिया केशव यादव के अनुसार मर्ग कायम कर लिया गया। जांच के बाद असली कारण ज्ञात हो सकेगा। फिलहाल लाशों को कुएँ से निकालकर पंचनामा बनाया गया। लाश की पहिचान निरामाबाई पति विकास निवासी मालवन, अरविद एवं रविन के रूप में होना बताया गया। घटना की खबर से पिपलिया डेब एवं ग्राम मालवन में शोक की लहर व्याप्त हो गयी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.