Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
एसपी बने सार्थक श्राद्ध के प्रेरणा स्रोत,आशा आश्रय में की श्राद्ध श्रद्धा भोजन की शुरुआत छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1...

राजपुर पुलिस ने चप्पल चोरी के आरोपियों से जप्त की 672 जोड़ी चप्पल

0 138

पुलिस ने चप्पल चोरी के आरोपियों सेजप्त की 672 जोड़ी चप्पल

बड़वानी (नरेंद्र तिवारी ) थाना राजपुर पुलिस ने मुर्गी बाजार, राजपुर की चप्पल दुकान से चोरी करने वाले 02 आरोपी सहित 04 नाबालिग बालकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल 672 जोड़ चप्पल जिसकी कीमत 1,00,800 रुपये है और एक सुपर स्प्लेंडर मोटर सायकल जिसकी कीमत 70,000 रुपये है, बरामद की गई। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
दिनांक 06 से 08 सितंबर 2025 के बीच, मुर्गी बाजार की चप्पल दुकान और जुलवानिया रोड पर खड़ी मोटर सायकल चोरी हो गई थी। फरियादियों की रिपोर्ट के आधार पर थाना राजपुर ने अपराध क्रमांक 550/2025 और 551/2025 के तहत धारा 331(4), 305 और 303(2) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।
पुलिस अधीक्षक बड़वानी जगदीश डावर के निर्देशन में थाना प्रभारी राजपुर विक्रम सिंह बामनिया ने टीम गठित की और लगातार पतारासी की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पलसुद रोड पर आरोपी राज को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथी कान्हा और 04 नाबालिग बालकों के साथ मिलकर चप्पल और मोटर सायकल चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों से उनके हिस्से के सामान बरामद किए और न्यायालय में पेश किया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह बामनिया, सउनि कृष्ण कुमार आर्य, सउनि राकेश सागोरे, सउनि गजेन्द्रसिंह ठाकुर, आरक्षक राजकुमार अंचल, अरविंद पाटीदार, गुणीराम पंवार और सतीश रनसोरे की विशेष भूमिका रही। सायबर टीम में उनि रितेष खत्री, प्रआर. योगेश पाटील, आरक्षक मड़िया डावर और अर्जुन नरगावे शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.