Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
एसपी बने सार्थक श्राद्ध के प्रेरणा स्रोत,आशा आश्रय में की श्राद्ध श्रद्धा भोजन की शुरुआत छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1...

सेंधवा में घर गली चौराहों पर गणनायक हुए विराजित, बारिश के बावजूद उत्साह

0 279
  • सेंधवा में घर गली चौराहों पर गणनायक हुए विराजित, बारिश के बावजूद उत्साह

सेंधवा (नरेंद्र तिवारी )शहर में गणेश चतुर्थी का पर्व परम्परागत उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के गणेश मंडलो ने आज अपने पंडालो में धूमधाम से गणेश प्रतिमाओं को विराजित किया। सुबह से ही तेज बारिश चलती रही किंतु गणेश भक्तो का उत्साह ठंडा नहीं पड़ा ढ़ोल, ताशो और ग़ुलाल के साथ किले अंदर से अपने -अपने पंडालो तक जाने का सिलसिला चलता रहा जो रात्रि 9 बजे तक चलता रहा।
शहर अब 10 दिवसीय गणेश उत्सव के रंग में सराबोर होने के लिए तैयार है। बुधवार दिन भर किले के अंदर से गणेश पंडालो तक गणेश प्रतिमाओं के स्थापना का दौर चलता रहा। बारिश सुबह से जारी थी। रुक रुक कर बारिश होती रही किंतु गणेश भक्तो का उत्साह ठंडा नहीं पड़ा। शहर के दिनेश गंज, क्रांति चौक निवाली रोड, सेंधवा का राजा निवाली रोड, सेंधवा का राजा गणेश मंडल, रामराज्य गणेश मंडल, श्याम बाजार मित्र मंडल, नवनाथ गणेश मंडल, जय भवानी मित्र मंडल, जवाहर गंज गणेश उत्सव मंडल, जेएमडी ग्रूप, आजाद नुककड़ मित्र मंडल, जय हिन्द गणेश उत्सव मंडल इस प्रकार शहर के गली मोहल्लो में गणेश जी की प्रतिमाओं को धूमधाम से विराजित किया गया। इस हेतु गणेश पंडालो को सजाया गया। गलियों, मोहल्लो चौराहों पर विधुत सज्जा की गयी है। शहर हर तरफ दमक रहा है। सेंधवा में बरसो से गणेश उत्सव धूमधाम से मनाने परम्परा रही है, महाराष्ट्र के करीब होने से भी गणेश उत्सव के प्रति उत्साह कुछ अधिक देखा जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.