Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में श्रद्धालुओं क... जुलवानिया से ओंकारेश्वर तक निकली पैदल कांवड़ यात्रा, कसरावद में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत ग्राम केलपानी से ओंकारेश्वर तक 200 ग्रामीणों की पैदल यात्रा, विधायक मोंटू सोलंकी ने जयघोष के साथ किय... थाना सेंधवा शहर पुलिस ने ऑनलाइन पटाखों के नाम पर ₹50,000 की ठगी करने वाले 02 साइबर ठगो को इंदौर से क... स्टार एग्री की रिपोर्ट के बाद खंडेलवाल बन्धुओ की शिकायत अधिवक्ता विमला शर्मा महामडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा चांदी व्यापारी से लूटे गए एक करोड़ 28 लाख के आभूषण बरामद कर 48 घंटे बाद ही ... जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों एवं सेंधवा विधायक श्री मोंटू सोलंकी ने सीईओ द्वारा आरोप-पत्र का जवाब नह... भागवत आयोजन का आरम्भ निकली शोभायात्रा 

सेंधवा का ऐतिहासिक किला, जर्जर सड़क और रविवार हाट

0 163

सेंधवा का ऐतिहासिक किला, जर्जर सड़क और रविवार हाट

सेंधवा निप्र। शहर के ऐतिहासिक किले के मुख्य द्वार पर रविवार को दिन भर जाम चलता रहा यह जाम उस समय अधिक बढ़ गया जब किला गेट के दोनों और जल भराव हो गया। किले के अंदर की सड़क लम्बे समय से दुर्दशा का शिकार है। रविवार को शहर में हुई वर्षा से हुए जल भराव ने बाजार आए लोगो को परेशान कर दिया।
किला गेट पर पैदल चल रहे लोग पानी से बचने के लिए जल भराव से बचकर चल रहे थै, उधर दो पहिया वाहन चालक भी इसी जल भराव से होकर गुजर रहे थै, किले के मुख्य द्वार पर हर समय जलभराव समस्या बना रहता है।

किले के अंदर की सडक में भी जल जमा रहता है। पैदल चलने वाले लोगो को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। रविवार को पुलिस यातायात व्यवस्था को दुरस्त करने के प्रयास में जुटी हुई दिखाई दे रही थी पुलिस पैदल चलने वालों को तेज चलने का कह रही थी किंतु जल भराव तेज चलने से रोक रहा था। यहां गणेश मंदिर और भैरव मंदिर के समाने जमा जल थोड़ी सी वर्षा में एकत्रित हो जाता है जो घंटो जमा रहता है नपा इस जल की निकासी का कोई प्लान नहीं कर पा रही है जबकि अनेको बाऱ आमजन इस समस्या को उचित मंचो पर उठा चूका है। किले के अंदर अधिकारी, नेता सबके आफिस है सभी का आना जाना भी है किंतु यहां की बदहाल सड़क लम्बे समय से दुर्दशा का शिकार है। सड़क उखड़ी हुई है किसी भी आयोजन के समय गिट्टी मिट्टी डाल कर ठीक करने की वाहवाही लूट ली जाति है किंतु वर्षा के कारण उक्त गिट्टी मिट्टी बहने से फिर गड्डे उभर आते है। किले के अंदर की सड़क और मुख्य द्वार की सड़क मंडी और नपा के मध्य विवाद का विषय है किंतु इसकी दुर्दशा से आमजन बहुत परेशान है रविवार को हुई तेज बारिश के बाद उक्त समस्या बड़ी होकर सामने आई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.