Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में श्रद्धालुओं क... जुलवानिया से ओंकारेश्वर तक निकली पैदल कांवड़ यात्रा, कसरावद में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत ग्राम केलपानी से ओंकारेश्वर तक 200 ग्रामीणों की पैदल यात्रा, विधायक मोंटू सोलंकी ने जयघोष के साथ किय... थाना सेंधवा शहर पुलिस ने ऑनलाइन पटाखों के नाम पर ₹50,000 की ठगी करने वाले 02 साइबर ठगो को इंदौर से क... स्टार एग्री की रिपोर्ट के बाद खंडेलवाल बन्धुओ की शिकायत अधिवक्ता विमला शर्मा महामडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा चांदी व्यापारी से लूटे गए एक करोड़ 28 लाख के आभूषण बरामद कर 48 घंटे बाद ही ... जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों एवं सेंधवा विधायक श्री मोंटू सोलंकी ने सीईओ द्वारा आरोप-पत्र का जवाब नह... भागवत आयोजन का आरम्भ निकली शोभायात्रा 

निवाली जनपद की ग्राम पंचायत पीपलधार में दोयम दर्जे के निर्माण कार्य

0 312

निवाली जनपद की ग्राम पंचायत पीपलधार में दोयम दर्जे के निर्माण कार्य

11लाख से अधिक की राशि से बनी पुलिया जीर्णशिर्ण

जिले से पंचायत तक अनियमितता का बोलबाला

सेंधवा (नरेंद्र तिवारी) बड़वानी जिले कथित मोबाईल आडिओ से फैली अनियमितता की सनसनी जिले जनपद और ग्राम पंचायत नजर आ रही है। निवाली जनपद की ग्राम पंचायत पीपलधार में शासकीय धनराशि का खुलेआम दूर उपयोग किया जा रहा है। यहां अभी हाल के महीनों में बनी पुलिया उखड़ गयी है जो खुलेआम ग्राम पंचायत के निर्माण में अनियमितता दर्शा रही है। ग्राम में ठेके से निर्माण दिए जाने की बात ग्राम पीपलधार के रहवासियों ने बताई ग्राम के रहवासियों ने बताया नल-जल मिशन के तहत पानी की टंकी बनकर दो बरस से तैयार है किंतु पेयजल का वितरण टंकी के माध्यम से नहीं किया जा रहा है ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव ने इस संबंध में कोई पत्र व्यवहार नहीं किया।
ग्राम पीपलधार में अनियमितता का उदाहरण 11 लाख 8 हजार रु की लागत से मुख्यमंत्री ग्राम अवसरचना मद से स्वीकृत पुलिया निर्माण है जिसे 25 जनवरी 2024 को स्वीकृति मिली यह पुलिया निम्बू के खेत के पास स्थित नाले पर बनाया गया अभी कुछ ही महीनों में यह पुलिया टूटने लगा है इसकी सीमेंट जगह जगह से उखड़ने लगी है। कमजोर सरिये, कम सीमेंट और घटिया सामग्री से निर्मित उक्त पुलिया भ्रष्टाचार की कहानी स्वयं बयान कर रहा है। सेंधवा शहर के करीब स्थित इस ग्राम पंचायत का कुछ हिस्सा शहर के बिल्कुल करीब है। ग्राम पंचायत के माध्यम से छोटी बिजासन माता मंदिर में पेवर लगाए गए इस हेतू पांचवा वित्त मद से 2 लाख 1 हजार रु स्वीकृत किया गया इस कार्य में भी अनियमितता की बात सामने आई है। सुरेश के खेत के पास रपटा निर्माण हेतू 4 लाख 97 हजार रु का निर्माण भी दोयम दर्जे का कमजोर निर्माण किया गया है। निम्बू के खेत के पास नाले पर जो सेंधवा निवाली रोड को जोड़ता है 9 लाख 99 हजार रु की लागत से रपटा निर्माण वर्ष 2023 में किया गया यह रपटा भी टूट गया है। ग्राम की स्कुल में सामुदायिक स्वच्छता हेतू बना शौचालय 3लाख 37 हजार की लागत से बना है बेहद कमजोर और जिर्ण शीर्ण हो चूका जिसमे ताले लगे हुए है। दित्या फलिया में चबूतरा बना ही नहीं और राशि आहरण कर ली गयी। यहां नल जल मिशन के तहत पानी की टंकी बने 2 साल हो गए पेयजल के लिये ग्राम वासी परेशान है किंतु सरपंच एवं सचिव ने पीएचई विभाग से कोई पत्र व्यवहार नहीं किया। ग्राम पंचायत पीपलधार में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ रहवासियों को नहीं मिल रहा ग्राम के सरपंच मीठाराम और सचिव पंचायत में रहवासियों से नहीं मिलते पंचायत कार्यालय और ई कक्ष बंद रहता है पीपलधार के ग्रामीणों को छोटी छोटी समस्याओ के लिये 19 किलोमीटर निवाली जनपद मुख्यालय जाना होता है। जनपद निवाली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पीपलधार के दोयम दर्जे के निर्माण कार्यों पर ध्यान नहीं है, वहीं निवाली जनपद के उपयंत्री भी कमजोर और गुणवत्ताहीन कार्यो में पूर्णता प्रमाण पत्र जारी कर रहे है। सरपंच पीपलधार, सीईओ निवाली एवं उपयंत्रियों की मिलीभगत साफ नजर आती है।

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{“transform”:1},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:true,”containsFTESticker”:false}
Leave A Reply

Your email address will not be published.