Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी के 3 अंतरराज्यीय आरोपी वरला से गिरफ्तार, ₹20 लाख का सोना बरामद वरला के ग्राम चिखली अवैध शराब बनाने की साजिश नाकाम, 936 लीटर जहरीली स्प्रिट के साथ आरोपी गिरफ्तार किसानों के खेतों से मोटर पंप चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश; सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 2 आरोपियों को दबो... बोलेरो पीकप और 222 पेटी बीयर लूट कांड का पर्दाफास  अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र नरेडी 12 मतों से विजय हुए रिद्धि सिद्धि कोटेक्स के गोपाल अग्रवाल को भारत सरकार के वित्तमंत्री ने किया सम्मानित ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी वरला में मध्य रात्रि घर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने बुजुर्ग महिला से की मारपीट 

बड़वानी (सेंधवा) की बेटी भव्या शर्मा ने किया जिले का नाम रोशन

0 680

एम.पी. स्टेट किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप-2025 में रजत पदक, नेशनल के लिए चयनित

बड़वानी (नरेंद्र तिवारी) वाको एम.पी. स्टेट किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप-2025 में सेंधवा की खिलाड़ी भव्या शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कैडेट वर्ग (13 वर्ष, 50 किलोग्राम) में रजत पदक प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ ही भव्या का चयन आगामी चेन्नई में आयोजित होने वाली वाको नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप-2025 के लिए हुआ है।
यह प्रतियोगिता 12 और 13 जुलाई 2025 को इंदौर पब्लिक स्कूल, इंदौर में आयोजित की गई थी। एमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन इंदौर एवं इंदौर पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के 10 जिलों के 320 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
भव्या शर्मा, एमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन बड़वानी एवं सेल्फ डिफेंस मार्शल आर्ट्स अकादमी इंडिया की खिलाड़ी हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में अनुशासित खेल भावना और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन करते हुए यह सफलता अर्जित की।
अकादमी के संचालक एवं मुख्य प्रशिक्षक सेंसई सुमित चौधरी (ब्लैक बेल्ट 4 डेन) ने बताया कि भव्या एक अत्यंत समर्पित और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। प्रतियोगिता के दौरान टीम मैनेजर की जिम्मेदारी कृतिका जोशी ने निभाई।
भव्या की इस सफलता पर उनके माता खुशबु शर्मा, पिता सत्यनारायण शर्मा एवं पूरे शर्मा परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है और आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
सेंसई सुमित चौधरी, विनोद सोनादवाले सर इंदौर (अध्यक्ष – एमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन मध्यप्रदेश), श्री आशुतोष दादिच सर इंदौर (सचिव), जिला खेल अधिकारी सुश्री संतरा निमामा जी बड़वानी, डी.एस.ओ. कोर्डिनेटर पंडित राज मोरे सर, बड़वानी, बसंती बाई यादव (अध्यक्ष – नगर पालिका परिषद सेंधवा), मधुकर चौधरी (सीएमओ – नगर पालिका), अधिवक्ता अजय मित्तल, थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन, समाज सेवीका संगीता चौधरी, अधिवक्ता विमला शर्मा, आकाश नरगावे (अध्यक्ष – रूरल गेम्स एसोसिएशन बड़वानी), राजेश्वरी चौधरी (सचिव), आकाश पवार (संचालक – वीर भगत सिंह एकेडमी), सोनिया जोशी, रुक्मणी शर्मा, संकेत द्विवेदी, तुषार मेटकर आदि।
सभी ने भव्या शर्मा को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी एवं राष्ट्रीय स्तर पर और भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.