Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में श्रद्धालुओं क... जुलवानिया से ओंकारेश्वर तक निकली पैदल कांवड़ यात्रा, कसरावद में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत ग्राम केलपानी से ओंकारेश्वर तक 200 ग्रामीणों की पैदल यात्रा, विधायक मोंटू सोलंकी ने जयघोष के साथ किय... थाना सेंधवा शहर पुलिस ने ऑनलाइन पटाखों के नाम पर ₹50,000 की ठगी करने वाले 02 साइबर ठगो को इंदौर से क... स्टार एग्री की रिपोर्ट के बाद खंडेलवाल बन्धुओ की शिकायत अधिवक्ता विमला शर्मा महामडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा चांदी व्यापारी से लूटे गए एक करोड़ 28 लाख के आभूषण बरामद कर 48 घंटे बाद ही ... जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों एवं सेंधवा विधायक श्री मोंटू सोलंकी ने सीईओ द्वारा आरोप-पत्र का जवाब नह... भागवत आयोजन का आरम्भ निकली शोभायात्रा 

दतिया पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती के समर्थन में की सभा

0 207

दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती  ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। भारती के नामांकन दाखिल कराने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पहुंचे। दिग्विजय सिंह को इस बार दतिया के राजनैतिक रण के  रणनीतिकार के रूप में भेजा गया है। दिग्विजय सिंह भी पूरी तरह डेमेज कंट्रोल करने में जुटे हैं।

बता दें कि यहां मुकाबला कुछ रोचक भी है। क्योंकि दतिया के भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम मिश्रा एवं दिग्विजय सिंह दोनों मध्यप्रदेश की राजनीति में कूटनीतिकार माने जाते हैं।
यहां अंतर सिर्फ इतना है कि इस रण में नरोत्तम स्वयं उम्मीदवार हैं और दिग्विजय सिंह कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती के लिए मैदान मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।

राजेंद्र भारती की नामांकन रैली की सभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने पुरानी पेंशन बहाल करने का वादा करते हुए तमाम वादे जनता के सामने किए हैं। इसी के साथ उन्होंने यहां पर सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और सब का हाल-चाल भी पूछा इस दौरान कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.