Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी के 3 अंतरराज्यीय आरोपी वरला से गिरफ्तार, ₹20 लाख का सोना बरामद वरला के ग्राम चिखली अवैध शराब बनाने की साजिश नाकाम, 936 लीटर जहरीली स्प्रिट के साथ आरोपी गिरफ्तार किसानों के खेतों से मोटर पंप चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश; सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 2 आरोपियों को दबो... बोलेरो पीकप और 222 पेटी बीयर लूट कांड का पर्दाफास  अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र नरेडी 12 मतों से विजय हुए रिद्धि सिद्धि कोटेक्स के गोपाल अग्रवाल को भारत सरकार के वित्तमंत्री ने किया सम्मानित ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी वरला में मध्य रात्रि घर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने बुजुर्ग महिला से की मारपीट 

केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

0 140

केंद्रीय विजीलैंस आयोग 30 अक्तूबर से 5 नवंबर, 2023 तक निम्नलिखित थीम के साथ विजीलैंस जागरूकता सप्ताह 2023 मना रहा है। भ्रष्टाचार को ना कहें; राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्ध रहें,भ्रष्टाचार का विरोध करें; राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें”। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 की शुरुआत सोमवार सुबह 11 बजे सतर्कता भवन, नई दिल्ली में आयोग के अधिकारियों श्री प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और श्री अरविंद कुमार, सतर्कता आयुक्त द्वारा सत्यनिष्ठा शपथ दिलाने के साथ हुई।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 की प्रस्तावना के रूप में, आयोग ने पहले तीन महीने की अभियान अवधि (16 अगस्त 2023 – 15 नवंबर 2023) का विवरण देते हुए निर्देश जारी किए थे,जिसके दौरान सभी मंत्रालयों द्वारा निम्नलिखित निवारक सतर्कता उपायों को फोकस क्षेत्रों के रूप में लिया जाना था।

विभाग/संगठन, जनहित प्रकटीकरण और मुखबिरों की सुरक्षा (पीआईडीपीआई) संकल्प के बारे में जागरूकता निर्माण, क्षमता निर्माण कार्यक्रम, प्रणालीगत सुधार उपायों की पहचान और कार्यान्वयन, शिकायत निपटान के लिए आई.टी. का लाभ उठाना, परिपत्रों/दिशानिर्देशों/मैनुअलों का अद्यतनीकरण, 30 जून 23 से पूर्व प्राप्त शिकायतों का निस्तारण। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 के भाग के रूप में केंद्रीय सतर्कता आयोग 2 नवंबर, 2023 को अनुशासनात्मक कार्यवाही पर एक पैनल चर्चा भी करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.