Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
अवैध शराब के वाहन को पकड़ने गए खातेगाँव टीआई दिलीप पूरी पर माफियाओ ने ट्रक चढ़ाया मौक़े पर मौत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंधवा के गायत्री धाम में किया योगाभ्यास, कहा मन में सद्भावना आए, दुर्व... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंधवा के गायत्री धाम में किया योगाभ्यास, कहा मन में सद्भावना आए, दुर्व... मानव सेवा समिति सेंधवा ने करवाया देहदान, श्रीमती इंदिरा शर्मा की पार्थिव देह गार्ड ऑफ ऑनर के साथ इंड... सेंधवा दशहरा मैदान पर रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का होगा दहन, विशेष रथ पर निकलेगी राम, ... तहसील वरला में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में धरना-प्रदर्शन, नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर... सत्ता नहीं, विचारधारा और कार्यकर्ता भाजपा की असली ताकत: हेमंत खण्डेलवाल नाना पाटेकर: पर्दे पर आते थे तो किरदार नहीं, पूरा सच सामने खड़ा हो जाता था-जय सिंह रघुवंशी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही 3 वर्षीय अनिका को नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने दिए 5 लाख, सहयोग का आग्रह क... शांति समिति की बैठक में ऐतिहासिक फैसला: आगामी त्यौहारों व आयोजनों में सेंधवा में नहीं बजेंगे तेज आवा...

फेक फॉलोअर्स और फेक व्यूज…पहले भी विवादों में रह चुके हैं रैपर बादशाह

0 215

बॉलीवुड के मशहूर गायक और रैपर बादशाह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। अपने गानों से लोगों को नाचने पर मजबूर करने वाले बादशाह अब ऑनलाइन सट्टेबाजी एप का प्रमोशन करने के मामले में फंसे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला फेयरप्ले नाम के एक एप से जुड़ा है। इस एप को बादशाह ने प्रमोट किया था। महाराष्ट्र पुलिस साइबर सेल ने समन भेजकर आज उनसे पूछताछ भी की। हालांकि, यह पहला मामला नहीं है जब बादशाह किसी विवाद में फंसे हों। इससे पहले उनके ऊपर इंस्टाग्राम के फेक फॉलोअर्स और यूट्यूब पर फेक व्यूज बढ़ाने का आरोप भी लग चुका है।

लगा था फेक फॉलोअर्स बढ़ाने का आरोप

दरअसल, अगस्त 2020 में बादशाह पर आरोप लगे थे कि उन्होंने पैसे देकर सोशल मीडिया पर अपने फर्जी फॉलोअर्स और व्यूज बढ़ाए हैं। इस संबंध में तब पूछताछ के लिए क्रिमिनल इंटेलिजेंस यूनिट ने उसी साल 20 अगस्त को बादशाह को समन भी भेजा था। हालांकि, उससे पहले तब मुंबई पुलिस ने बादशाह से पूछताछ की थी, जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगने वाले आरोपों को झूठा बताया था।

बता दें कि सिंगर भूमि त्रिवेदी ने तब बादशाह के खिलाफ फर्जी सोशल मीडिया फॉलोअर्स को लेकर मुंबई पुलिस में मामला दर्ज कराया था। भूमि का कहना था कि कुछ लोग उनके नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी फैन फॉलोइंग बढ़ाने का दावा कर रहे हैं। जब इस मामले की जांच हुई तो पता चला कि कई खिलाड़ियों, बिजनसमैन और बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए पैसा दिया था।

कभी 72 लाख में खरीदे थे फेक व्यूज

बादशाह का ‘ये लड़की पागल है’ गाना जुलाई 2019 को रिलीज हुआ था। तब इस गाने को महज 24 घंटे में 7.6 करोड़ व्यूज मिले थे। छह अलग-अलग देशों में यह गाना टॉप ट्रेंड कर रहा था। तब सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिकस बादशाह ने कबूल किया था कि इस गाने के लिए उन्होंने 72 लाख रुपए में 7.2 करोड़ व्यूज खरीदे थे। ऐसा उन्होंने इसलिए किया क्योंकि वह यूट्यूब पर 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहते थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.