Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
अवैध शराब के वाहन को पकड़ने गए खातेगाँव टीआई दिलीप पूरी पर माफियाओ ने ट्रक चढ़ाया मौक़े पर मौत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंधवा के गायत्री धाम में किया योगाभ्यास, कहा मन में सद्भावना आए, दुर्व... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंधवा के गायत्री धाम में किया योगाभ्यास, कहा मन में सद्भावना आए, दुर्व... मानव सेवा समिति सेंधवा ने करवाया देहदान, श्रीमती इंदिरा शर्मा की पार्थिव देह गार्ड ऑफ ऑनर के साथ इंड... सेंधवा दशहरा मैदान पर रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का होगा दहन, विशेष रथ पर निकलेगी राम, ... तहसील वरला में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में धरना-प्रदर्शन, नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर... सत्ता नहीं, विचारधारा और कार्यकर्ता भाजपा की असली ताकत: हेमंत खण्डेलवाल नाना पाटेकर: पर्दे पर आते थे तो किरदार नहीं, पूरा सच सामने खड़ा हो जाता था-जय सिंह रघुवंशी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही 3 वर्षीय अनिका को नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने दिए 5 लाख, सहयोग का आग्रह क... शांति समिति की बैठक में ऐतिहासिक फैसला: आगामी त्यौहारों व आयोजनों में सेंधवा में नहीं बजेंगे तेज आवा...

अवैध शराब के वाहन को पकड़ने गए खातेगाँव टीआई दिलीप पूरी पर माफियाओ ने ट्रक चढ़ाया मौक़े पर मौत

0 225

सेंधवा (नरेंद्र तिवारी )सेंधवा ग्रामीण थाने मे पूर्व पदस्थ थाना प्रभारी दिलीप पुरी की ड्यूटी के दौरान शराब माफियाओ ने हत्या कर दी है।अवैध शराब परिवहन रोकने पहुंचे थे, पुलिस टीम के साथ,

मध्यप्रदेश के खातेगांव से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। सेंधवा ग्रामीण के पूर्व थाना प्रभारी एवं वर्तमान में खातेगांव मे पदस्थ थाना प्रभारी दिलीप पुरी की अवैध शराब परिवहन रोकने के दौरान दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी दिलीप पुरी अपनी पुलिस टीम के साथ अवैध शराब परिवहन की सूचना मिलने पर नेमावर रोड हाईवे पर पहुंचे थे। इसी दौरान शराब का परिवहन कर रहे ट्रक चालक ने कथित तौर पर उनके ऊपर ट्रक चढ़ा दिया। हादसा इतना भीषण था कि थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। जिस अधिकारी पर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी थी, वही अवैध शराब के परिवहन को रोकने के प्रयास में अपनी जान गंवा बैठे।
सवाल यह है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोग इतने बेखौफ कैसे हो गए कि पुलिस अधिकारियों की जान तक लेने से नहीं डर रहे?
🔕र्तव्य निभाते हुए शहीद हुए थाना प्रभारी दिलीप पुरी को विनम्र श्रद्धांजलि।🌺🌹

Leave A Reply

Your email address will not be published.