बड़वानी (न्यूज करंट ) जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं प्रभारी एसडीओपी बड़वानी महेश सुनैया के मार्गदर्शन में सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना ठीकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम सामरतलाई में किसानों की पानी की मोटरों से कॉपर तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 19 सितम्बर को फरियादी प्रेमसिंह पिता नानसिंह बड़ोले (उम्र 36 वर्ष, निवासी सामरतलाई) ने थाना ठीकरी पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा उनकी एवं गांव के अन्य किसानों की कुल 12 पानी की मोटरों से कॉपर तार निकालकर चोरी कर लिए गए हैं, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹60,000 है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं गिरफ्तारी
किसानों के आर्थिक नुकसान और घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना ठीकरी पर अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की मदद से सघन पतारसी की गई, जिसके परिणामस्वरूप चोरी में शामिल 04 आरोपियों को घेराबंदी कर धर दबोचा गया:
* विशाल उर्फ संतोष पिता मेवालाल शास्त्रे (उम्र 21 वर्ष), निवासी पीपरखेड़ा, थाना ठीकरी
* महेश पिता गोपाल किराड़े (उम्र 21 वर्ष), निवासी नायदड़, थाना बलकवाड़ा, जिला खरगोन
* राजू पिता रूपसिंग जमरे (उम्र 25 वर्ष), निवासी पीपरखेड़ा, थाना ठीकरी
* प्रकाश पिता भारत शास्त्रे (उम्र 18 वर्ष 04 माह), निवासी पीपरखेड़ा, थाना ठीकरी
मशरूका (जब्ती)
पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया सम्पूर्ण माल — 12 विद्युत मोटरों के कॉपर तार (कुल कीमत लगभग ₹60,000) शत-प्रतिशत बरामद कर जप्त किया है।
सराहनीय भूमिका (पुलिस टीम)
इस त्वरित खुलासे एवं शत-प्रतिशत माल बरामदगी में थाना ठीकरी पुलिस टीम की *सराहनीय भूमिका रही*
* थाना प्रभारी ठीकरी निरीक्षक पुष्प करण मुवेल
* सहायक उप-निरीक्षक: आसिफ अली
* प्रधान आरक्षक: देवेन्द्र पाटीदार (प्रआर 453), राकेश मोर्य (प्रआर 402), अनारसिंह (प्रआर 115), अजय कानुड़े (प्रआर 560), सुनील महाजन (प्रआर 58)
* आरक्षक: नारायण मंडलोई (आर. 05), कन्हैया (आर. 594)
बड़वानी पुलिस — अपराधियों पर नकेल, किसानों एवं नागरिकों की सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर