Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
अवैध शराब के वाहन को पकड़ने गए खातेगाँव टीआई दिलीप पूरी पर माफियाओ ने ट्रक चढ़ाया मौक़े पर मौत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंधवा के गायत्री धाम में किया योगाभ्यास, कहा मन में सद्भावना आए, दुर्व... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंधवा के गायत्री धाम में किया योगाभ्यास, कहा मन में सद्भावना आए, दुर्व... मानव सेवा समिति सेंधवा ने करवाया देहदान, श्रीमती इंदिरा शर्मा की पार्थिव देह गार्ड ऑफ ऑनर के साथ इंड... सेंधवा दशहरा मैदान पर रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का होगा दहन, विशेष रथ पर निकलेगी राम, ... तहसील वरला में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में धरना-प्रदर्शन, नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर... सत्ता नहीं, विचारधारा और कार्यकर्ता भाजपा की असली ताकत: हेमंत खण्डेलवाल नाना पाटेकर: पर्दे पर आते थे तो किरदार नहीं, पूरा सच सामने खड़ा हो जाता था-जय सिंह रघुवंशी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही 3 वर्षीय अनिका को नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने दिए 5 लाख, सहयोग का आग्रह क... शांति समिति की बैठक में ऐतिहासिक फैसला: आगामी त्यौहारों व आयोजनों में सेंधवा में नहीं बजेंगे तेज आवा...

शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.73 लाख का सामान जब्त

0 510

बड़वानी (नरेंद्र तिवारी) नांगलवाडी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह को पकड़ा। इस गिरोह के 4 पुरुष व 1 महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हे न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत (जेल) भेजे गए। आरोपियों के पास से ₹43,000 नकद, 1 मोटरसाइकिल और 3 मोबाइल सहित कुल ₹1.73 लाख का मशरूका बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी-ब्याह का प्रलोभन देकर आम जनता से मोटी रकम ऐंठने और षड्यंत्रपूर्वक धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध बड़वानी पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशों तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर व एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना नागलवाड़ी (चौकी बालसमुद) पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है।

घटना एवं कार्रवाई का विवरण:

फरियादी से चांदी के आभूषण और ₹2,25,000 की ठगी के संबंध में थाना नागलवाड़ी पर अपराध क्रमांक 229/2026 (धारा 316(5), 318(4), 61(2), 3(5) बीएनएस) दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होते ही थाना प्रभारी द्वारा विशेष टीम गठित की गई, जिसने मात्र 24 घंटे के अंदर 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी में सिंगा उर्फ सिंगालाल (40 वर्ष) निवासी गोलाटी, थाना धरमपुरी, जिला धार, अरुण बामने (26 वर्ष) निवासी बिठेर, थाना कसरावद (हाल मुकाम खरगोन / जुलवानिया, बड़वानी), राकेश चौहान (34 वर्ष) निवासी रहीमपुरा, जिला खरगोन, कालू परमार (28 वर्ष) निवासी बयड़ीपुरा (तिरी), थाना ऊन (हाल मुकाम जावदा, खरगोन), कावेरीबाई (23 वर्ष) पत्नी अरुण बामने, निवासी बिठेर, थाना कसरावद (हाल मुकाम खरगोन / जुलवानिया)।
जब्त किया गया मशरूका (कुल कीमत: ₹1,73,000):
नकद राशि: ₹43,000
वाहन: 01 बिना नंबर की एच.एफ. डिलक्स मोटरसाइकिल (कीमत approx. ₹1,00,000)
मोबाइल: 03 नग मोबाइल फोन (कीमत approx. ₹30,000)
सराहनीय भूमिका:
इस त्वरित कार्रवाई और सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकुमार पाटिल, बालसमुद चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक संजय शर्मा, प्र.आर. गुलाबसिंह मंडलोई, प्र.आर. अमरसिंह मंडलोई, चालक प्र.आर. प्रेमसिंह बघेल, आर. गगनसिंह मंडलोई, आर. मनोज बघेल एवं आर. रोहित पाटीदार का विशेष योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.