Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मुस्लिम जमात में चुनाव और हिसाब को लेकर असंतोष, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में श्रद्धालुओं क... जुलवानिया से ओंकारेश्वर तक निकली पैदल कांवड़ यात्रा, कसरावद में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत ग्राम केलपानी से ओंकारेश्वर तक 200 ग्रामीणों की पैदल यात्रा, विधायक मोंटू सोलंकी ने जयघोष के साथ किय... थाना सेंधवा शहर पुलिस ने ऑनलाइन पटाखों के नाम पर ₹50,000 की ठगी करने वाले 02 साइबर ठगो को इंदौर से क... स्टार एग्री की रिपोर्ट के बाद खंडेलवाल बन्धुओ की शिकायत अधिवक्ता विमला शर्मा महामडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा चांदी व्यापारी से लूटे गए एक करोड़ 28 लाख के आभूषण बरामद कर 48 घंटे बाद ही ... जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों एवं सेंधवा विधायक श्री मोंटू सोलंकी ने सीईओ द्वारा आरोप-पत्र का जवाब नह...

मुस्लिम जमात में चुनाव और हिसाब को लेकर असंतोष, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

0 127
  • सेंधवा (न्यूज करंट ) आम मुस्लिम जमात में संगठनात्मक चुनाव न होने और पिछले 3 वर्षों के आय-व्यय का हिसाब सार्वजनिक न करने को लेकर समाज में बढ़ते असंतोष के बीच समुदाय के लोगों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपा है।

    ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि जमात के सदर हाजी सलीम शेख का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है, इसके बावजूद वे पद पर बने हुए हैं। साथ ही चुनाव नजदीक आने पर अपनी सुविधा अनुसार सरपरस्ती बाटी जा रही है और चुनाव के समय अपनी मर्जी से लोगों को हटाया जा रहा है।

ये हैं प्रमुख आरोप

समाज के लोगों का कहना है कि चुनाव के नियम किसी एक व्यक्ति की इच्छा से तय किए जा रहे हैं, न कि समाज की सहमति से। इससे जमात में तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। पिछले 3 वर्षों में प्राप्त चंदा, दान और अन्य आय के साथ हुए खर्च का हिसाब-किताब भी समाज के सामने नहीं रखा गया है।
ज्ञापन के माध्यम से समाज ने मांग की है कि:
1. जमात का चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से कराया जाए।
2. चुनाव प्रक्रिया जिला मुस्लिम कमेटी या राजस्व टीम की निगरानी में हो।
3. वर्तमान सरपरस्ती कमेटी और सदर को पदमुक्त कर नई चुनाव प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए।
4. पिछले 3 वर्षों का पूरा आय-व्यय का विवरण सार्वजनिक किया जाए। आवश्यकता होने पर बैंक खातों की जांच भी कराई जाए।
समाज ने एसडीएम से मांग की है कि बढ़त असंतोष को देखते हुए मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर निष्पक्ष चुनाव कराने और पिछले 3 वर्षों के हिसाब की जांच के आदेश दिए जाएं। ज्ञापन की प्रतिलिपि एसडीओपी और थाना प्रभारी सैंधवा को भी भेजी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.