Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में श्रद्धालुओं क... जुलवानिया से ओंकारेश्वर तक निकली पैदल कांवड़ यात्रा, कसरावद में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत ग्राम केलपानी से ओंकारेश्वर तक 200 ग्रामीणों की पैदल यात्रा, विधायक मोंटू सोलंकी ने जयघोष के साथ किय... थाना सेंधवा शहर पुलिस ने ऑनलाइन पटाखों के नाम पर ₹50,000 की ठगी करने वाले 02 साइबर ठगो को इंदौर से क... स्टार एग्री की रिपोर्ट के बाद खंडेलवाल बन्धुओ की शिकायत अधिवक्ता विमला शर्मा महामडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा चांदी व्यापारी से लूटे गए एक करोड़ 28 लाख के आभूषण बरामद कर 48 घंटे बाद ही ... जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों एवं सेंधवा विधायक श्री मोंटू सोलंकी ने सीईओ द्वारा आरोप-पत्र का जवाब नह... भागवत आयोजन का आरम्भ निकली शोभायात्रा 

सेंधवा ग्रामीण थाने के गाँव पिपलिया डेब मे हुई चोरी के पांच आरोपी गिरफ्तार, 12 लाख का सोना चांदी जप्त

0 354

सेंधवा (नरेंद्र तिवारी) ग्रामीण थाने के गाँव पिपलिया डेम मे आज से 4 माह पूर्व हुई चोरी की घटना मे पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों से उक्त सामग्री जप्त की गयी। सोने की चार चैन, एक मंगलसूत्र, तीन जोड़ झुमके, तीन मोती, एक अंगूठी (कुल वजन 5 तोला करीबन, कीमती करीबन 8 लाख), चाँदी के- एक जोड़ पेर के कड़े, एक जोड़ रमझोल पायल, एक हार, एक जोड़ पेर के वकाले (कुल वजन करीबन 2 किलो, कीमती करीबन चार लाख) कुल क़ीमती मसरूखा करीबन:- 12 लाख पुलिस ने घटना मे शामिल आरोपी राहुल पिता प्रताप बरडे जाति भिलाला उम्र 21 साल निवासी ग्राम कालापाट, ⁠किशन पिता गंगराम निगवाल जाति भिलाला उम्र 20 साल निवासी ग्राम बोरली, ⁠सचिन उर्फ अनसिंह पिता बारका जाति भिलाला उम्र 21 साल निवासी ग्राम दोदवाडा,अजय पिता सुबा कनौजे जाति भिलाला उम्र 24 साल निवासी ग्राम मोरदड, ⁠मुकेश पिता सखाराम उम्र 28 जाति भिलाला निवासी ग्राम बोरली सभी थाना सेंधवा ग्रामीण जिला बड़वानी शामिलित है।
जिला पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में तथा एसडीओपी अजय वाघमारे मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में चलाए जा रहे चोरी करने वाले अपराधियों के धर-पकड़ अभियान के दौरान थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के पिपलिया डैब गांव में हुई चोरी संबंध में खोज बिन करते हुए उपरोक्त पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से चोरी गया संपूर्ण माल बरामद किया। आरोपियों से पूछताछ की गई जिसमें आरोपियों ने इस चोरी में उनका सहयोग करने वाले अन्य लोगों के नाम बताए है तथा क्षेत्र में चोरी की वारदातों में संलिप्त रहने वाले अन्य लोगों के भी नाम बताए है जिनकी सूची त्यार कर तलाश की जा रही हैं ।
घटना करीबन चार माह पूर्व फरवरी में फरियादी के घर से रात के समय परिवार जन घर के बाहर सो रहे थे तब आज्ञात चोरों द्वार घर के पीछे खिड़की से अंदर प्रवेश कर घर में रखें उपरोक्त सोना चाँदी के ज़ेवरात चोरी कर ले गए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना दौरान पुलिस ने स्थानीय मुखबिर तंत्र, भौतिक साक्ष्यों व साइबर सेल मदद से उपरोक्त पाँच आरोपियों को सम्पूर्ण माल सहित गिरफ्तार किया।
आरोपियों ने चोरी के बाद माल को बराबर हिस्सों में बटवारा कर लिया था , तथा माल को बेचने की फ़िराक़ में थे उसके पहले पकड़ा गए।
पकड़े गया आरोपी राहुल बरडे, फरियादी के ससुराल में दूर का साले का लड़का लगता है, जिसको फरियादी के घर के बारे में संपूर्ण जानकारी थी, जिसने अपने अन्य साथी एवं रिस्तेदारों को मिला के गैंग बना के चोरी की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस को मिली इस सफलता मे थाना प्रभारी ओपी सिंह चोंगड़े, उनि रोहित पाटीदार, एसआई रितेश खत्री साइबर, सहायक उनि केशव यादव, संजय पाटीदार साइबर, योगेश पाटिल साइबर, बबलु तलवारे, नीरज शर्मा, पंकज पुरोहित, सुनील वास्कले, मड़िया डावर साइबर, दिलीप कन्नौजे सेंधवा शहर, नीरज डांगरे सेंधवा साइबर सेल की विशेष भूमिका रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.