Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी के 3 अंतरराज्यीय आरोपी वरला से गिरफ्तार, ₹20 लाख का सोना बरामद वरला के ग्राम चिखली अवैध शराब बनाने की साजिश नाकाम, 936 लीटर जहरीली स्प्रिट के साथ आरोपी गिरफ्तार किसानों के खेतों से मोटर पंप चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश; सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 2 आरोपियों को दबो... बोलेरो पीकप और 222 पेटी बीयर लूट कांड का पर्दाफास  अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र नरेडी 12 मतों से विजय हुए रिद्धि सिद्धि कोटेक्स के गोपाल अग्रवाल को भारत सरकार के वित्तमंत्री ने किया सम्मानित ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी वरला में मध्य रात्रि घर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने बुजुर्ग महिला से की मारपीट 

दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी के 3 अंतरराज्यीय आरोपी वरला से गिरफ्तार, ₹20 लाख का सोना बरामद

0 475

बड़वानी/वरला (नरेंद्र तिवारी) पुलिस ने दिल्ली कि बड़ी चोरी के तीन आरोपियों को वरला क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इस बड़ी सफलता में वरला पुलिस कि महती भूमिका कि सराहना कि जा रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री धीरज बब्ब के द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों की धरपकड़ के साथ-साथ अन्य राज्यों व जिलों से आने वाली पुलिस टीमों को शत-प्रतिशत सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी तारतम्य में दिनांक 24.06.2026 को थाना लक्ष्मी नगर (पूर्वी दिल्ली) के सब इंस्पेक्टर शाह फैसल अपनी टीम के साथ थाना वरला पहुंचे। उन्होंने सूचना दी कि दिनांक 18.06.2026 को दिल्ली में एक मकान से भारी मात्रा में सोने के आभूषणों की चोरी हुई है। तकनीकी साक्ष्यों (Technical Evidence) के आधार पर आरोपी ग्राम उमर्टी (वरला) और पलसूद-ओझर क्षेत्र के पाए गए।

वरला पुलिस की सूझबूझ और घेराबंदी

सूचना की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी वरला नारायण रावल ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश और एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया।
प्रथम प्रयास में दिनांक 24 जून को दी गई दबिश के दौरान आरोपी फरार होने में सफल रहे। इसके बाद वरला पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए वापस लौटकर आरोपियों की रेकी करवाई। सटीक सूचना के आधार पर दिनांक 25.06.2026 को ग्राम उमर्टी में दोबारा घेराबंदी कर दबिश दी गई और तीन मुख्य आरोपियों को धर दबोचा गया।

गिरफ्तार आरोपी:
1. सुलेन्द्रसिंह पिता प्रीतमसिंह करनाला (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम उमर्टी
2. अकालसिंह पिता राजेंद्रसिंह टकराना (उम्र 22 वर्ष), निवासी पलसूद
3. प्रकाशसिंह पिता जुवानसिंह पटवा (उम्र 25 वर्ष), निवासी ओझर

मशरुका बरामदगी एवं दिल्ली पुलिस को सुपुर्दगी

पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया

कुल 12.5 तोला सोना (कीमत करीब 19-20 लाख रुपये) सकुशल बरामद कर लिया। वैधानिक कार्रवाई के पश्चात तीनों आरोपियों और जब्त मशरुका को दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। इस त्वरित और बड़ी सफलता पर दिल्ली पुलिस ने बड़वानी पुलिस अधीक्षक एवं बड़वानी पुलिस का विशेष आभार व्यक्त किया है।

सराहनीय भूमिका (पुलिस टीम):

अंतरराज्यीय अपराधियों को पकड़ने और शत-प्रतिशत बरामदगी कराने में निम्नलिखित टीम का विशेष और सराहनीय योगदान रहा:
निरीक्षक नारायण रावल (थाना प्रभारी, वरला), उपनिरीक्षक (उनि.) छन्नुलाल चौहान, सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) महेन्द्रसिंह चौहान(बीट प्रभारी), आरक्षक विपेश सिंह, एफआरवी-112 के कर्मचारी

Leave A Reply

Your email address will not be published.