Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी के 3 अंतरराज्यीय आरोपी वरला से गिरफ्तार, ₹20 लाख का सोना बरामद वरला के ग्राम चिखली अवैध शराब बनाने की साजिश नाकाम, 936 लीटर जहरीली स्प्रिट के साथ आरोपी गिरफ्तार किसानों के खेतों से मोटर पंप चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश; सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 2 आरोपियों को दबो... बोलेरो पीकप और 222 पेटी बीयर लूट कांड का पर्दाफास  अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र नरेडी 12 मतों से विजय हुए रिद्धि सिद्धि कोटेक्स के गोपाल अग्रवाल को भारत सरकार के वित्तमंत्री ने किया सम्मानित ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी वरला में मध्य रात्रि घर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने बुजुर्ग महिला से की मारपीट 

सेंधवा के श्रीराम सोलंकी ने सोलर पंप से लिखी खुशहाली की नई इबारत

0 272

बड़वानी / सेंधवा (नरेंद्र तिवारी ) जिले के सेंधवा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम वाकी गोई के किसान श्रीराम पिता धनसिंग सोलंकी आज अपने क्षेत्र के कृषकों के लिए प्रेरणा की एक नई मिसाल बन गए हैं। वे जिले के पहले ऐसे किसान हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना (कुसुम-बी) का लाभ उठाकर अपने खेत पर सफलतापूर्वक सोलर पंप स्थापित करवाया है। पूर्व में बिजली की अनियमितता, रात के समय सिंचाई की मजबूरी और भारी बिजली बिलों से जूझ रहे श्रीराम को इस योजना के माध्यम से श्ऊर्जा की आजादीश् मिली है। जहाँ 3 एचपी के इस सोलर पंप की कुल लागत ₹2,25,415/- थी, वहीं सरकार द्वारा 90 प्रतिशत (₹2,04,447/-) का भारी अनुदान दिया गया। श्रीराम ने मात्र 10 प्रतिशत यानी ₹20,968/- की कृषक अंश राशि जमा कर इस तकनीक को अपनाया, जिसके फलस्वरूप अब वे बिना किसी अतिरिक्त मासिक खर्च और बिना किसी व्यवधान के अपनी फसलों की सिंचाई कर पा रहे हैं।

श्रीराम की यह सफलता दर्शाती है कि यदि किसान जागरूक हों और सरकारी योजनाओं का सही लाभ उठाएं, तो खेती न केवल आसान होगी बल्कि अधिक मुनाफे वाली भी बनेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.