Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी के 3 अंतरराज्यीय आरोपी वरला से गिरफ्तार, ₹20 लाख का सोना बरामद वरला के ग्राम चिखली अवैध शराब बनाने की साजिश नाकाम, 936 लीटर जहरीली स्प्रिट के साथ आरोपी गिरफ्तार किसानों के खेतों से मोटर पंप चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश; सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 2 आरोपियों को दबो... बोलेरो पीकप और 222 पेटी बीयर लूट कांड का पर्दाफास  अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र नरेडी 12 मतों से विजय हुए रिद्धि सिद्धि कोटेक्स के गोपाल अग्रवाल को भारत सरकार के वित्तमंत्री ने किया सम्मानित ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी वरला में मध्य रात्रि घर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने बुजुर्ग महिला से की मारपीट 

विद्युत विभाग की लापरवाही से किसानों की गेहूं की फसल जली, सर्वे कर चार गुना मुआवजे की मांग

0 311

सेंधवा (नरेंद्र तिवारी) बड़वानी जिले में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते शॉर्ट सर्किट से किसानों की गेहूं की फसल जलने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इस संबंध में किसान कांग्रेस जिला बड़वानी के जिला अध्यक्ष सिलदार सोलंकी ने प्रभावित गांवों में पहुंचकर किसानों के खेतों का निरीक्षण किया और हुए नुकसान का जायजा लिया।

जिला अध्यक्ष सिलदार सोलंकी ने बताया कि सेंधवा के नजदीक ग्राम बड़गांव में 12 मार्च को शॉर्ट सर्किट के कारण किसान हीरालाल की गेहूं की फसल में आग लग गई थी, जिसमें किसानों की काफी फसल जलकर नष्ट हो गई। इसके बावजूद विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। वहीं 13 मार्च को भी उसी खेत में दोबारा गेहूं की फसल में आग लगने की घटना सामने आई, लेकिन इसके बाद भी बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी हरकत में नहीं आए।
इस दौरान सिलदार सोलंकी ने प्रशासनिक अधिकारियों और विद्युत कंपनी के अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर घटना की जानकारी दी तथा इस बात पर नाराजगी जाहिर की कि जिम्मेदार अधिकारियों को इस गंभीर घटना की जानकारी तक नहीं थी। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि जिन किसानों की फसल शॉर्ट सर्किट से जली है, उनका तत्काल सर्वे कराया जाए और उन्हें चार गुना मुआवजा राशि दी जाए।
उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट की घटनाओं में जोगवाड़ा, ओझर, वारल्यापानी और बड़वानी के नजदीक बड़गांव सहित कई स्थानों पर किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। इस मामले में उन्होंने अधिकारियों से भी फोन पर चर्चा कर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग की।
सिलदार सोलंकी ने कहा कि यदि किसानों को जल्द न्याय और उचित मुआवजा नहीं मिला तो किसान कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। इस दौरान अधिवक्ता चेनु सिंह अछालिया, जिला उपाध्यक्ष गजानंद सोलंकी, रवि खरते, सुरेश जाधव, बहादुर, हीरालाल सहित किसान मौके पर मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.