Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी के 3 अंतरराज्यीय आरोपी वरला से गिरफ्तार, ₹20 लाख का सोना बरामद वरला के ग्राम चिखली अवैध शराब बनाने की साजिश नाकाम, 936 लीटर जहरीली स्प्रिट के साथ आरोपी गिरफ्तार किसानों के खेतों से मोटर पंप चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश; सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 2 आरोपियों को दबो... बोलेरो पीकप और 222 पेटी बीयर लूट कांड का पर्दाफास  अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र नरेडी 12 मतों से विजय हुए रिद्धि सिद्धि कोटेक्स के गोपाल अग्रवाल को भारत सरकार के वित्तमंत्री ने किया सम्मानित ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी वरला में मध्य रात्रि घर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने बुजुर्ग महिला से की मारपीट 

कलश यात्रा से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का होगा शुभारंभ

0 173

कलश यात्रा से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का होगा शुभारंभ

सेंधवा (न्यूज करंट ) नगर में नववर्ष के पावन अवसर पर गुरुवार से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा। कथा से पूर्व नगर में भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो श्री राजराजेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल तक पहुंचेगी। इस आयोजन के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण का सृजन कर धार्मिक आस्था को सशक्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
यह सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा समाजसेवी स्वर्गीय विष्णुप्रसाद यादव की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा आयोजित की जा रही है। कथा का संगीतमय वाचन निंबार्काचार्य श्री श्रीजी महाराज श्री श्यामशरण देवाचार्य, सलेमाबाद के श्रीमुख से किया जाएगा।
शोभायात्रा की भव्य रूपरेखा
कथा के शुभारंभ को लेकर गुरुवार प्रातः 10:30 बजे श्री राजराजेश्वर मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़ों पर सवार युवा हाथों में ध्वज लेकर चलेंगे। इसके पश्चात 108 जोड़े महिला-पुरुष पारंपरिक धार्मिक वेशभूषा में कलश धारण कर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएंगे। शोभायात्रा में दो आकर्षक झांकियां भी शामिल रहेंगी, जिनमें केरल की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। वहीं अलीराजपुर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत आदिवासी नृत्य शोभायात्रा में रंग और उल्लास भर देंगे। एक विशेष बग्गी श्री श्रीजी महाराज के लिए सुसज्जित की गई है, जो शोभायात्रा के साथ चलेगी।
शोभायात्रा श्री राजराजेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर राम बाजार, श्याम बाजार, मोतीबाग चौक, संत विनोबा भावे मार्ग, गुरुद्वारा मार्ग से होते हुए कथा स्थल जगन्नाथपुरी, झवर कॉलोनी पहुंचेगी । शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत रखा गया है । अग्रवाल समाज द्वारा श्री सत्यनारायण मंदिर, दशोरा समाज द्वारा मोतीबाग चौक पर, मारवाड़ी ब्राह्मण समाज द्वारा गुरुद्वारा के पास स्वागत किया जाएगा । कथा का वाचन दोपहर 2 बजे 5 बजे तक श्री श्रीजी महाराज द्वारा किया जाएगा । जिसके लिए भव्य पंडाल और उत्कृष्ट व्यवस्थाएं कथा स्थल पर लगभग एक लाख स्क्वेयर फीट क्षेत्र में वाटरप्रूफ पंडाल का निर्माण किया गया है, जिसमें लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था रहेगी। महिलाओं एवं पुरुषों के लिए पृथक-पृथक बैठक व्यवस्था की गई है। कथा मंच 80 फीट × 40 फीट आकार का भव्य रूप में तैयार किया गया है। पूरे पंडाल को बांसुरी, माखन की मटकी एवं मोरपंख की आकर्षक सजावट से सजाया गया है, जो भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का सजीव आभास कराएगा। श्रद्धालुओं को श्री श्रीजी महाराज के प्रवचन एवं दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए कथा स्थल पर चार बड़ी एलईडी टीवी स्क्रीन लगाई गई हैं। इसके साथ ही पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है तथा स्वास्थ्य सुविधा हेतु डॉक्टर भी अपनी सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। आयोजकों ने नगरवासियों एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए बस की सुविधा भी रखी गई है । लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक महोत्सव का लाभ लेने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.