Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

किसान को अधिक मूल्य पर उर्वरक बेचने पर विक्रेता व्यापारी के विरुद्ध एफआईआर

0 238

बड़वानी (नरेंद्र तिवारी ) जिला कलेक्टर बड़वानी श्रीमति जयति सिंह द्वारा ग्राम खोखरी में चौपाल में चर्चा के दौरान किसान के द्वारा अधिक दाम में यूरिया बेचने की शिकायत की गई थी। जिस पर विकासखण्ड सेंधवा के उर्वरक निरीक्षक द्वारा किसानों से चर्चा कर 27 दिसम्बर को किसानों के कथन लिये गये। जिसमें किसान के द्वारा मेसर्स माहेश्वरी कृषि सेवा केन्द्र के प्रोपराइटर श्री कृष्णकान्त पिता प्रभुलाल निवासी धवली के द्वारा 2 बेग यूरिया बेचा गया जो शासन द्वारा निर्धारित उवर्रक कीमत रू. 266.50 से अधिक कीमत रू. 450 प्रति बेग की दर से कुल 900 रूपये में बेचा गया। किसान के द्वारा बिल मांगने पर बिल भी नही दिया प्रोपराइटर श्री कृष्णकान्त पिता प्रभुलाल को दूरभाष पर चर्चा कर मौके पर उपस्थित होकर वस्तु स्थिति से अवगत कराने को कहा गया लेकिन प्रोपराइटर. उपस्थित नही हुए ।
29 दिसम्बर को राजस्व एवं कृषि विभाग के संयुक्त दल द्वारा निरीक्षण किया गया एवं फर्म के निरीक्षण के दौरान उर्वरक संबधित किसी प्रकार के दस्तावेज नही पाये गये एवं गोदाम में निरीक्षण के दौरान एवरग्रीन माइक्रोन्यूट्रीन्ट प्रा.लि. के जिप्सम 106 बेग लाट न. एजी 12/25 (50 किलो प्रति बेग की भरती में) एसएसपी जिरान 50 बेग लाट न. डीएचआरएम24जेडबी67 (50 किलो प्रति बेग की भरती में) कम्पनी आर.एम. फास्फेटस एण्ड केमिकल, एसएसपी जिन्कटैड सुपर 60 बेग लाट न. डीएचआरएम25जेडपी084 (50 किलो प्रति बेग की भरती में) कम्पनी आर.एम. फास्फेटस एण्ड केमिकल, 10ः26ः26 के 10 बेग (50 किलो प्रति बेग की भरती में) कम्पनी चम्बल फर्टिलाइजर्स एण्ड केमिकल 20ः20ः0ः13 कि 21 बेग लाटन. एसएसपीएल249 गुराजत स्टे ट फर्टिलाइजर्स एण्डर केमिकल्स, पोटाश पी डी आर के 6 बैग लाट न. एचपी001 कम्पनी हिन्डोरगो फर्टिलाइजर्स पोटाश के 4 बैग कम्पनी आईपीएल कुल 257 बैग उरर्वक भण्डारित पाये गये । जिसकी कुल किमत 1,71,900 रू. है ।
संबधित फर्म के द्वारा बिना पी.ओ.एस. मशीन के उर्वरक का वितरण किया गया, जो कि शासन नियमों के विरूद्ध है। आज दिनांक तक के बिल कटे हुए नही पाये ओर स्टॉक रजिस्टर अपूर्ण पाया गया, जो कि उर्वरक नियंत्रण अधिनियम 1985 की धाराओं का उल्लघंन किया गया। फर्म मेसर्स माहेश्वरी कृषि सेवा केन्द्र के प्रोप्रायटर श्री कृष्णकान्त पिता प्रभुलाल माहेश्वरी के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई । कार्यवाही के दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी सेंधवा, श्री व्ही.एस. बौद्ध, तहसीलदार वरला, श्री अजय चौहान नायब तहसीदार वरला, श्री संतोष कोठारी, उर्वरक निरीक्षक, सुश्री अंकिता बरडे विकासखण्ड सेंधवा एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, श्री भारतसिंह पटेल उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.