Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
अवैध शराब के वाहन को पकड़ने गए खातेगाँव टीआई दिलीप पूरी पर माफियाओ ने ट्रक चढ़ाया मौक़े पर मौत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंधवा के गायत्री धाम में किया योगाभ्यास, कहा मन में सद्भावना आए, दुर्व... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंधवा के गायत्री धाम में किया योगाभ्यास, कहा मन में सद्भावना आए, दुर्व... मानव सेवा समिति सेंधवा ने करवाया देहदान, श्रीमती इंदिरा शर्मा की पार्थिव देह गार्ड ऑफ ऑनर के साथ इंड... सेंधवा दशहरा मैदान पर रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का होगा दहन, विशेष रथ पर निकलेगी राम, ... तहसील वरला में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में धरना-प्रदर्शन, नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर... सत्ता नहीं, विचारधारा और कार्यकर्ता भाजपा की असली ताकत: हेमंत खण्डेलवाल नाना पाटेकर: पर्दे पर आते थे तो किरदार नहीं, पूरा सच सामने खड़ा हो जाता था-जय सिंह रघुवंशी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही 3 वर्षीय अनिका को नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने दिए 5 लाख, सहयोग का आग्रह क... शांति समिति की बैठक में ऐतिहासिक फैसला: आगामी त्यौहारों व आयोजनों में सेंधवा में नहीं बजेंगे तेज आवा...

सेंधवा नपा अध्यक्ष को अवार्ड, प्रदेश के मुख्यमंत्री को भागवत कथा का आमंत्रण

0 541

सेंधवा नपा अध्यक्ष को अवार्ड, प्रदेश के मुख्यमंत्री को भागवत कथा का आमंत्रण

सेंधवा (नरेंद्र तिवारी ) दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित प्राइड ऑफ मध्य प्रदेश अवार्ड के दौरान नपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को दिया भागवत कथा में सम्मिलित होने का न्योता। मुख्यमंत्री ने कहा समय मिला तो जरूर आऊंगा।
नगर पालिका परिषद सेंधवा द्वारा नगर के सौन्दर्य करण व स्वच्छता मिशन में लंबी छलांग लगाकर विकास कार्य में अव्वल आने पर भास्कर समूह द्वारा प्राइड ऑफ मध्य प्रदेश अवार्ड के कार्यक्रम में शामिल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के हाथों नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस दौरान नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, उपाध्यक्ष मोहन जोशी व पूर्व नपा अध्यक्ष अरुण चौधरी ने 1 जनवरी से नगर में होने वाली सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का निमंत्रण कार्ड मुख्यमंत्री डॉ यादव को देते हुए कथा में आने का न्योता भी दिया । उन्होंने बताया कि निंबार्कधाम सलेमाबाद के जगतगुरू निंबार्काचार्य श्रीजी महाराज श्री श्यामशरण देवाचार्य की वाणी से भागवत कथा का वाचन किया जाएगा । जिसमें प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु कथा का श्रवण करने कथा स्थल पर मौजूद रहेंगे । इसके लिए प्रतिकूल व्यवस्था भी की गई है । कथा के पहले दिन राजराजेश्वर मंदिर से भव्य शोभायात्रा भी नगर के मुख्य मार्गो से निकली जावेगी । इसके लेकर जनता में उत्साह का वातावरण निर्मित हो रहा है । आप भी समय निकाल कर कथा में पधारे यह हमारी व सेंधवा के श्रद्धालुओं की मंशा है । उन्होंने हमे भोपाल आने से पहले हम से आग्रह किया गया था कि जब आप मुख्यमंत्री डॉ यादव से सम्मान पत्र प्राप्त करे तो उन्हें कथा में आने का निमंत्रण जरूर देना। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि समय मिला तो मैं जरूर आऊंगा। मैं सभी धर्मप्रेमी जनता से निवेदन करता हु इतने सुंदर आयोजन में सभी लोग सम्मिलित होकर भागवत कथा का श्रवण कर कथा का लाभ लेवे । आयोजन के लिए मेरी शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.