Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में श्रद्धालुओं क... जुलवानिया से ओंकारेश्वर तक निकली पैदल कांवड़ यात्रा, कसरावद में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत ग्राम केलपानी से ओंकारेश्वर तक 200 ग्रामीणों की पैदल यात्रा, विधायक मोंटू सोलंकी ने जयघोष के साथ किय... थाना सेंधवा शहर पुलिस ने ऑनलाइन पटाखों के नाम पर ₹50,000 की ठगी करने वाले 02 साइबर ठगो को इंदौर से क... स्टार एग्री की रिपोर्ट के बाद खंडेलवाल बन्धुओ की शिकायत अधिवक्ता विमला शर्मा महामडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा चांदी व्यापारी से लूटे गए एक करोड़ 28 लाख के आभूषण बरामद कर 48 घंटे बाद ही ... जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों एवं सेंधवा विधायक श्री मोंटू सोलंकी ने सीईओ द्वारा आरोप-पत्र का जवाब नह... भागवत आयोजन का आरम्भ निकली शोभायात्रा 

बिना कारण किसानो की कपास रिजेक्ट, सीसीआई अधिकारी पर मनमानी का आरोप

0 308

सेंधवा (नरेंद्र तिवारी ) कृषि उपज मंडी सेंधवा में सीसीआई अधिकारीयों की चल रही मनमानी की सूचना जिले के किसानों द्वारा सिलदार सोलंकी को दी गयी। किसानों ने बताया की उनके द्वारा उपजाई गई कपास को CCI (कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) द्वारा “खराब माल” बताकर खरीदा नहीं जा रहा है और बिना ठोस कारण के रद्द (रिजेक्ट) किया जा रहा है।
सूचना मिलते ही किसान कांग्रेस द्वारा तत्काल एक टीम मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि CCI अधिकारी रवि परासर किसानों की कपास को जानबूझकर खराब बताकर अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं और खरीद से मना कर रहे हैं।
सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि संबंधित CCI अधिकारी यह स्पष्ट नहीं कर पाए कि कपास किस मापदंड पर खराब है। न तो गुणवत्ता में कमी का कोई ठोस कारण बताया गया और न ही किसी नियम या मानक का उल्लेख किया गया। इससे यह स्पष्ट होता है कि अधिकारी अपनी मनमर्जी और पक्षपातपूर्ण रवैये से किसानों की कपास को रिजेक्ट कर रहे हैं।

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{“transform”:1},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:true,”containsFTESticker”:false}

किसान कांग्रेस का आरोप है कि इस प्रकार की कार्यप्रणाली से किसानों का आर्थिक शोषण हो रहा है और उन्हें अपनी मेहनत की फसल बेचने से वंचित किया जा रहा है। किसान कांग्रेस इस अन्याय को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
किसान कांग्रेस प्रशासन से मांग करती है कि:- संबंधित CCI अधिकारी के खिलाफ तत्काल जांच की जाए, किसानों की कपास की निष्पक्ष जांच कर खरीद सुनिश्चित की जाए, दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो किसान कांग्रेस किसानों के हित में आंदोलन करने को बाध्य होंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.