Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

शंकर काँटन कम्पनी सेंधवा से कपास्या खली के वाहनो में धोखाधड़ी करने वाला राजस्थानी व्यापारी गिरफ्तार

0 817

सेंधवा (नरेंद्र तिवारी) शहर थाना पुलिस ने सेंधवा की शंकर काँटन कम्पनी से धोखाधड़ी करने वाले व्यापारी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।शहर थाना प्रभारी बलजीत सिँह बिसेन से प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब एक महीने पूर्व सेंधवा की शंकर काँटन कम्पनी के प्रोपाईटर ने थाना सेंधवा शहर आकर रिपोर्ट लिखाई की फर्म द्वारा सीकर के व्यापारी महेश बाबूलाल से कपास्या खली का सौदा किया था। सीकर के व्यापारी ने उक्त कपास्या खली अन्य व्यापारी को बेचकर अपनी उधारी चुका दी। शंकर काटन कम्पनी को बार-बार कहने पर भी चार वाहनो के रु लगभग 45 लाख देने में आनाकानी कर रहा था। इस पर महेश जैन के विरुद्ध धोखाधड़ी एवं आपराधिक विश्वासघात का प्रकरण दर्ज किया गया था, जिसे शहर थाना प्रभारी बलजीत बिसेन द्वारा घटित टीम ने सीकर जाकर गिरफ्तार किया। गुरुवार को सेंधवा न्यायालय पेश किया गया। जहां से व्यापारी को किस्तों में पेमेंट चुकाने की शर्त पर जमानत पर रिहा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.